कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन नगर निगम हैरिटेज जयपुर महापौर ने गोविन्द देव जी मन्दिर से की मास्क वितरण एवं सफाई की शुरूआत

नगर निगम हैरिटेज जयपुर महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर ने उपमहापौर असलम फारूकी, आयुक्त लोकबन्धु एवं अन्य पार्षदगणों के साथ शुक्रवार को गोविन्द देव जी मन्दिर से काले हनुमान मन्दिर व सुभाष चौक चार दरवाजा तक कोरोना जागरूकता रैली का नेतृत्व किया। उन्होने सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन नगर निगम हैरिटेज जयपुर महापौर ने गोविन्द देव जी मन्दिर से की मास्क वितरण एवं सफाई की शुरूआत

जयपुर, 13 नवम्बर। नगर निगम हैरिटेज जयपुर महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर ने उपमहापौर असलम फारूकी, आयुक्त लोकबन्धु एवं अन्य पार्षदगणों के साथ शुक्रवार को गोविन्द देव जी मन्दिर से काले हनुमान मन्दिर व सुभाष चौक चार दरवाजा तक कोरोना जागरूकता रैली  का  नेतृत्व किया। उन्होने सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।


महापौर श्रीमती गुर्जर ने गोविन्ददेव जी मन्दिर रैली निकालकर दुकानदारों तथा आमजन जो बिना मास्क के दिखे उन्हें मास्क वितरित किये तथा दुकानदारों और आमजन से समझाईश की कि बार-बार हाथ साबुन से धोये, दो गज की दूरी बनाये रखें। इस दौरान पार्षद मनोज मुदगल, राबिया बहन सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर ने सफाई निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर सम्बन्धित अधिकारी को सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के भी निर्देश दिये । इसी प्रकार कोरोना जन जागरूकता ऑटो डिपरों के द्वारा जन जागरूकता स्लोगन के साथ मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक नन्द किशोर डंडोरिया, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सतपाल स्वास्थ्य निरीक्षक महेश कुमार बाजिय, सुनील लखन ने ऑटो डिपरों के माध्यम से सभी व्यक्तियों को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी बनाये रखने की सलाह दी।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस: आत्म निर्भर भारत 3.0 का एलान,दूसरे राहत पैकेज में 2.65 लाख करोड़ का एलान

Next Post
Sports Ministry announces new incentive structure to fund 500 private academies

Sports Ministry announces new incentive structure to fund 500 private academies

Related Posts
Wedding Guidelines in Rajasthan

रात्रिकालीन कफ्र्यू तथा हैल्थ प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना कराएं, समारोह में 100 से अधिक लोग होने पर जुर्माना राशि 25 हजार – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित प्रदेश के 8 जिला मुख्यालयों में रात्रिकालीन कफ्र्यू लगाने का निर्णय राज्य सरकार ने इस महामारी से प्रदेशवासियों के जीवन की रक्षा करने के महत्वपूर्ण उद्देश्य से किया है। संबंधित जिला कलक्टरों, पुलिस कमिश्नर एवं पुलिस अधीक्षकों की यह जिम्मेदारी है कि वे कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिए नाइट कफ्र्यू, शादी-ब्याह में अधिकतम 100 लोगों के शामिल होने, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने सहित अन्य दिशा-निर्देशों की जमीनी स्तर पर सख्ती से पालना सुनिश्चित कराएं।
Read More
PRIVATE HOSPITALS HAVE TO KEEP 30% BEDS OF ITS TOTAL CAPACITY RESERVED FOR CORONA PATIENTS – HEALTH MINISTER

निजी अस्पतालों को कुल क्षमता के 30 प्रतिशत बैड कोरोना संक्रमितों के लिए रिजर्व रखने होंगे – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

जयपुर 25 सितंबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर व बीकानेर जिला मुख्यालयों पर सेवारत निजी चिकित्सालयों को अपनी बैड क्षमता के 30 प्रतिशत बैड कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रिजर्व रखने के निर्देश दिए हैं।
Read More

इस बार स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम कोरोना योद्धाओं के अभिनंदन के साथ होगा |

इस बार स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम कोरोना योद्धाओं के अभिनंदन के साथ हम होंगे कामयाब की…
Read More
Total
0
Share