आयुर्वेद विभाग में एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती को दी चिकित्सा मंत्री ने मंजूरी

आयुर्वेद विभाग में एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती को दी चिकित्सा मंत्री ने मंजूरी
जयपुर 22 सितंबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग में 450 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों सहित कुल एक हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती को मंजूरी प्रदान की है। 
डॉ. शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने बताया कि उदयपुर आयुर्वेद कॉलेज में 13 प्राध्यापक और योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी के 33 पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग को अभ्यर्थना भेजी गई है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के 450 एवं आयुर्वेद नर्स व कंपाउण्डर के 550 पदों की भर्ती के लिए राज्य चुनाव आयोग को मंजूरी हेतु प्रस्ताव भिजवाया गया है। 
उन्होंने बताया कि आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा विभाग की कोरोना संक्रमण काल में महत्वूपर्ण भूमिका रही है। विभाग प्रदेशभर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आमजन की सेवा कर रहा है।  विभाग की ओर से रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले काढ़े व अन्य दवाइर्ंयों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। विभाग में नयी भर्तियों के बाद उसकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी जिसका आमजन को सीधा फायदा मिलेगा। 
स्थानांनतरण हेतु ऑनलाइन आवेदनआयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग में कार्यरत चिकित्साकर्मी अपने स्थानांनतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी निदेशालय के अधिकारी व कर्मचारी ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर से 7 अक्टूबर के मध्य विभाग की वेबसाइट पर कर सकते है। 

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन

Next Post
Rajasthan CMO Meeting

मोक्ष कलश योजना-2020 को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी देवस्थान विभाग करेगा समस्त व्यय का भुगतान

Related Posts
DESCRIPTION Now corona test report will be sent on the registered mobile General public will get the report online from September 7

कोरोना जांच की रिपोर्ट अब रजिस्टर्ड मोबाइल पर मिल सकेगी, 7 सितंबर से आमजन को मिल सकेगी ऑनलाइन रिपोर्ट की सुविधा

जयपुर, 4 सितम्बर। प्रदेश में 7 सितंबर से कोरोना जांच की रिपोर्ट संबंधित व्यक्ति के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिल सकेगी। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देश पर चिकित्सा विभाग ने कोरोना की रिपोर्ट की सूचना संबंधित व्यक्ति तक तुरंत पहुंचाने का ऑटोमेटिक सिस्टम विकसित किया है।
Read More

पंचायत चुनाव क्षेत्रों में तीन दिनों के लिए सूखा दिवस घोषित

जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के दौरान संबंधित क्षेत्र में तीन दिन सूखा दिवस रहेगा। वित्त (आबकारी) विभाग के संयुक्त शासन सचिव श्री औंकारमल राजोतिया ने बताया कि पहले चरण के चुनाव के लिए 21 नवम्बर सायं 5 बजे से 23 नवम्बर सायं 5 बजे तक, दूसरे चरण में 25 नवम्बर सायं 5 बजे से 27 नवम्बर सायं 5 बजे तक, तीसरे चरण के लिए 29 नवम्बर सायं 5 बजे से 1 दिसम्बर सायं 5 बजे तक एवं चौथे चरण के चुनाव के लिए 3 दिसम्बर सायं 5 बजे से 5 दिसम्बर सायं 5 बजे तक सूखा दिवस रहेगा।
Read More

खुशखबरीः अब फोन में दिखाएं ड्राइविंग लाइसेंस और RC

<p>अब आपके लिए खुशखबरी है. यात्रा करते समय आपको ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) साथ रखने की…
Read More
Total
0
Share