जिला उद्योग केन्द्र एवं रीको के अधिकारियों के साथ औद्योगिक विशयों एवं प्रकरणों पर UCCI में परिचर्चात्मक बैठक का आयोजन

कोमल कोठारी ने जिला उद्योग केन्द्र एवं यूसीसीआई द्वारा उदयपुर सम्भाग में उद्योग एवं व्यवसाय को प्रोत्साहन देने हेतु मिलकर साझा प्रयास करने का आव्हान किया। चर्चा के उपरान्त उद्योग से सम्बन्धित सूचनाओं एवं योजनाओं को यूसीसीआई की वेसाईट के माध्यम से उद्यमियों को उपलब्ध कराये जाने पर सहमति हुई।
UCCI Udaipur News

उदयपुर, 9 नवम्बर, 2020। उदयपुर चेम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के पायरोटेक टेम्सन्स हाॅल में अपरान्ह 3 बजे जिला उद्योग केन्द्र एवं रीको के अधिकारियों के साथ औद्योगिक विशयों एवं प्रकरणों पर यूसीसीआई में  परिचर्चात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबन्धक श्रीमति अरूणा षर्मा, जिला उद्योग केन्द्र अधिकारी श्री जे.पी. गुप्ता एवं श्री खेतराम जी तथा रीको के वरिश्ठ महाप्रबन्धक श्री अजय पण्ड्या उपस्थित थे।
बैठक में पूर्वाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिरोया, पूर्वाध्यक्ष श्री महेन्द्र टाया, वरिश्ठ उपध्यक्ष श्री हेमन्त जैन, उपाध्यक्ष श्री विजय गोधा, मानद महासचिव डाॅ. अंषु कोठारी, मानद कोशाध्यक्ष श्री सन्दीप बापना, श्री आषीशसिंह छाबडा, श्री प्रखर बाबेल, श्री षैलेन्द्रसिंह खमेसरा आदि सदस्य उपस्थित थे।


श्री कोमल कोठारी ने जिला उद्योग केन्द्र एवं यूसीसीआई द्वारा उदयपुर सम्भाग में उद्योग एवं व्यवसाय को प्रोत्साहन देने हेतु मिलकर साझा प्रयास करने का आव्हान किया। चर्चा के उपरान्त उद्योग से सम्बन्धित सूचनाओं एवं योजनाओं को यूसीसीआई की वेसाईट के माध्यम से उद्यमियों को उपलब्ध कराये जाने पर सहमति हुई। श्रीमति अरूणा षर्मा ने जानकारी दी लघु उपक्रमों का सरकारी विभागों अथवा अनयत्र भुगतान लम्बित होने पर पूर्व में लघु उद्यमी को निस्तारण हेतु सुविधा परिशद की बैठक में भाग लेने हेतु जोधपुर जाना पडता था किन्तु अब सरकार द्वारा उदयपुर में सुविधा परिशद की बैठक के आयोजन हेतु निर्देष जारी किये गये हैं। अध्यक्ष श्री कोमल कोठारी ने सुविधा परिशद की बैठक एवं उद्यमियों की ट्रेनिंग हेतु यूसीसीआई का सहयोग मुहैया करवाये जाने का आष्वासन दिया जिससे प्रतिमाह आयोजित होने वाली बैठक में लघु उद्यमियों के प्रकरणों का निस्तारण हो सके।
जिला उद्योग अधिकारी श्री जे.पी. गुप्ता ने उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
श्री कोठारी ने बैठक में रीको से सम्बन्धित समस्याओं को बिन्दुवार प्रस्तुत किया। श्री अजय पण्ड्या ने जानकारी दी कि औद्योगिक क्षेत्रों में नई सडकों के निर्माण तथा रिपेयर एवं मेन्टेनेन्स हेतु सरकार द्वारा बजट निर्धारित कर दिया गया है किन्तु प्रषासनिक अनुमति लम्बित है।
चर्चा के उपरान्त यूसीसीआई सदस्यों, रीको अधिकारियों, ठेकेदार तथा रीको अभियन्ता के साथ सभी औद्योगिक क्षेत्रों यथा मादडी, सुखेर, गुडली, कलडवास का इसी सप्ताह संयुक्त दौरा कर लम्बित कार्यों की सूची तैयार कर यूसीसीआई में आगे की कार्ययोजना निर्धारित किया जाना तय किया गया।
अध्यक्ष श्री कोमल कोठारी ने रीको अधिकारी से नये औद्योगिक क्षेत्र कलडवास फेस 2 के प्लाॅट आवन्टन की प्रक्रिया को तीव्र करने के लिए भी चर्चा की। श्री कोमल कोठारी ने बताया कि बडी संख्या में उद्योग लगाने के लिए इच्छुक उद्यमी इण्डस्ट्रीयल प्लाॅट के आवन्टन हेतु प्रयासरत हैं। श्री कोमल कोठारी ने जोन के अनुसार इण्डस्ट्रीयल प्लाॅट्स का नक्षा यूसीसीआई को उपलब्ध कराये जाने का आग्रह किया।
बैठक के अन्त में मानद महासचिव डाॅ. अंषु कोठारी ने सभी को आभार ज्ञापित किया।

Total
0
Shares
Previous Post
Policeman adopted two brothers under foster care scheme - Hanuwant Singh - Udaipur Police

न खाना और न साेने की जगह थी, पुलिस ऑफ़िसर ने लिया दो भाइयों की परवरिश का जिम्मा

Next Post
"Free Treatment For Critical Covid Patients In Private Hospitals": Ashok Gehlot

COVID-19 समीक्षा बैठक अब तक राजस्थान मॉडल स्टेट, आगे भी रहे बेहतर प्रबंधन आगामी तीन माह चुनौतीपूर्ण, व्यवस्थाओं में न रहे कोई कमी -मुख्यमंत्री

Related Posts
Haritraj Singh Mewar - Lakshyaraj Singh Mewar - Arvind Singh Mewar

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मेवाड़ परिवार के भँवरसाहिब हरितराज सिंह मेवाड़ का मेवाड़ आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

उदयपुर, 3 अगस्त 2020 | शैव सम्प्रदाय की पावन श्रावणी पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन पर्व पर मेवाड़ अधिपति परम परमेश्वरांजी महाराज श्री एकलिंगनाथजी के शुभाशीष से श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ के सुपौत्र तथा श्री लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के सुपुत्र हरितराज सिंह मेवाड का हुआ मेवाड़ आगमन। 
Read More

उदयपुर संभाग को मिलेगी राज्य सरकार की सौगात – कुंभलगढ़ में बनेगा आयुर्वेद विभाग का मेडिट्यूरिज्म सेन्टर

उदयपुर, 18 अगस्त/आयुर्वेद मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देशानुसार कुम्भलगढ़ में आयुर्वेद विभाग का मेडिट्यूरिज्म सेन्टर बनाया जायेगा।…
Read More
Total
0
Share