SCO में बोले मोदी-कुछ देश आतंकवादियों को पनाह देते हैं, आतंकवाद पर दोहरे मापदंड के लिए जगह नहीं, ये क्षेत्र के लिए खतरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई कोऑपरेशन समिट (SCO) की वर्चुअल समिट को होस्ट कर रहे हैं। इसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन शामिल हुए हैं। PM मोदी ने कहा- कुछ देश आतंकवादियों को पनाह देते हैं। ये क्षेत्रीय शांति के लिए बड़ा खतरा है। आतंकवाद पर दोहरे मापदंड के लिए कोई जगह नहीं है। PM मोदी ने ईरान के SCO में शामिल होने की घोषणा भी की। उन्होंने ईरान के लोगों को इसके लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा- भारत का सिद्धांत पूरा विश्व एक परिवार है। हम SCO को भी अपना परिवार मानते हैं।

मोदी की स्पीच की 3 बड़ी बातें…

  1. SCO भी हमारा परिवार

PM मोदी ने कहा- हम SCO को अपना परिवार मानते हैं। पहली बार SCO मिलेट फूड फेस्टिवल, फिल्म फेस्टिवल, क्राफ्ट मेला, थिंक टैंक कॉन्फ्रेंस जैसी चीजें हुई हैं। SCO की पहली पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी में कार्यक्रम हुआ। SCO देशों के युवाओं की प्रतिभा को उजागर करने के लिए हमने कई कार्यक्रम किए हैं।

  1. आतंकवाद क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ देश क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म को नीतियों में जगह देते हैं। आतंकवादियों को पनाह देते हैं। आतंकवाद क्षेत्र की शांति के लिए खतरा है। ऐसे मामलों में दोहरे मापदंड नहीं रखने चाहते। हमें आतंकवाद से मिलकर लड़ना होगा।

  1. अफगानिस्तान में मानवीय सहायता प्राथमिकता

अफगािनस्तान पर भारत की चिंताएं SCO के दूसरे मेंबर्स की तरह ही हैं। अफगान नागरिकों को मानवीय समानता, महिलाओं-बच्चों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित करना हमारी साझा प्राथमिकता है।

***

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

श्रीनाथजी मंदिर के आषाढ़ी तौल का पूर्वानुमान, अगले वर्ष धान की पैदावार में होगी बढ़त, सामान्य से अधिक होगी वर्षा

Next Post

Shri Bhupender Yadav  says under Prime Minister  India has devised a unique biodiversity conservation model through a holistic approach

Related Posts
News Dropbox

पीएम मोदी ने जारी किया बीजेपी का घोषणापत्र , आर्टिकल 370 और 35A हटाने का वादा

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिये सोमवार को घोषणापत्र जारी किया. बीजेपी ने इसे ‘संकल्प पत्र’…
Read More
महाराणा प्रताप का आदर्ष जीवन दर्शन

महाराणा प्रताप जयंती पर सोशल मीडिया से प्रस्तुत किया प्रातःस्मरणीय वीर षिरोमणि महाराणा प्रताप का आदर्ष जीवन दर्शन

महाराणा प्रताप की 480वीं जयंती के सुअवसर पर महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेषन, उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने सभी दिषा-निर्देषों की पालना करते हुए श्रद्धापूर्वक महाराणा प्रताप के श्रीचरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और समस्त भारतवासियों को शुभकामनाएं प्रदान की।
Read More

ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस: ‘1991 का पूजा कानून नहीं होगा लागू’, हिंदू पक्ष के हक में फैसला

वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद श्रृंगार गौरी परिसर में पूजा अर्चना की अनुमति देने से जुड़े मुकदमे की पोषणीयता…
Read More
Total
0
Share