हर घर तिरंगा वेबसाइट पर 5 करोड़ से ज्यादा तिरंगा सेल्फी अपलोड

एक शानदार उपलब्धि में, हर घर तिरंगा वेबसाइट पर 5 करोड़ से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड की गई हैं।

15 अगस्त, 2022 के लिए 75 सप्ताह की गिनती पूरी होते ही, भारत ने स्वतंत्रता के 76वें वर्ष की शुरुआत की। सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के लिए नोडल मंत्रालय – संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित हर घर तिरंगा नामक पहल शुरु हो गई।

यह पहल अमृत काल (अब से 25 साल भारत@2047 तक) के दौरान राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में तिरंगा के साथ गहरे व्यक्तिगत जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इसके तहत भारतीयों से हर जगह – घर या अपने कार्यस्थल पर ध्वज फहराने करने का अनुरोध किया गया था।

एक मिले-जुले प्रारूप में परिकल्पित कार्यक्रम में व्यक्तिगत संदर्भ में ध्वज के साथ एक भौतिक और भावनात्मक जुड़ाव की परिकल्पना की गई। इस पहल के लिए विशेष वेबसाइट (www.harghartirang.com) बनाई गई। इस वेबसाइट पर ध्वज के साथ सेल्फी अपलोड करके एक सामूहिक उत्सव और देशभक्ति के उत्साह को बढ़ाने की भी परिकल्पना की गई थी।

इससे पहले सुबह में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में कहा कि पिछले कुछ दिनों में, हमने एक नई शक्ति को देखा और अनुभव किया, जो सामूहिक विवेक का पुनर्जागरण था और इस सामूहिक अंतरात्मा का पुनरुत्थान देश का सबसे बड़ा खजाना है। यह उस अमृत की तरह है, जो स्वतंत्रता के संघर्ष के वर्षों के दौरान उत्पन्न हुआ था।

माननीय प्रधानमंत्री ने 22 जुलाई, 2022 को घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अथवा लगाकर ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया था।

भारत के इतिहास में इस विशेष क्षण का जश्न मनाने वाले भारत और दुनिया भर में सभी की भागीदारी के कारण आज दोपहर बाद लगभग 4 बजे 5 करोड़ तिरंगा सेल्फी लेने की उपलब्धि हासिल की गई है। स्वतंत्रता के 75 वर्ष का स्मरणोत्सव 12 मार्च 2021 से 75-सप्ताह की गिनती पूरी होने पर 15 अगस्त, 2022 को शुरू हुआ और 15 अगस्त, 2023 तक जारी रहेगा।

इस उपलब्धि पर विचार करते हुए, संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री किशन रेड्डी ने कहा, “5 करोड़ तिरंगा सेल्फी ‘राष्ट्र प्रथम और हमेशा प्रथम’ का भाव रखने के लिए कर्तव्यबद्ध भारतीयों की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। धन्यवाद, भारत। यह वास्तव में मातृभूमि के लिए प्रेम और जुड़ाव के सामूहिक भावों को प्रकट करने का एक विशेष क्षण है। मैं सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं!”

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि एक गतिविधि के रूप में, वेबसाइट ने लोगों को उनके आईपी के आधार पर किसी स्थान पर डिजिटल रूप से ‘फ्लैग पिन’ करने की सुविधा प्रदान की। इस फीचर के माध्यम से पूरे भारत और वैश्विक भागीदारी के साथ 5 करोड़ से अधिक से पिन को पार करते हुए एक बड़ा ड्रॉ देखा गया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में राष्ट्र को यह भी कहा, “मैं युवाओं से अपने जीवन के अगले 25 वर्ष राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित करने का आग्रह करता हूं। हम पूरी मानवता के विकास की दिशा में काम करेंगे। भारत की यही ताकत है।”

ध्वज के साथ 5 करोड़ सेल्फी भारत को शीर्ष पर रखने और भारत को सर्वोच्च राष्ट्र बनाने के 5 करोड़ संकल्पों का प्रमाण है।

*****

Total
0
Shares
Previous Post

75 Ramsar Sites in 75th Year of Independence 

India adds 11 more wetlands to the list of Ramsar Sites

Next Post

PM pays tribute to Atal Bihari Vajpayee on the his Punya Tithi

Related Posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू एलपीजी में नुकसान के लिए पीएसयू ओएमसी को एकमुश्त अनुदान के रूप में 22,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र की तीन तेल विपणन कंपनियों (पीएसयू…
Read More
Total
0
Share