जानिए कैसे बचे ऑनलाइन हो रही नकली विज्ञापन की ठगी से ?

यदि आप फेसबुक चलाते वक्त एक लुभावना सा विज्ञापन देखते है जिसमे एक थाली की कीमत पर तीन थाली मिलने का वादा किया गया हो तो आप तुरंत उस विज्ञापन को ब्लॉक या रिपोर्ट करे और हो सके तो जिस होटल या रेस्टोरेंट का विज्ञापन हो उस होटल का सही नंबर निकाल कर होटल मालिक को सूचित भी करे ताकि वो पुलिस में रिपोर्ट कर सके.
कैसे बचे ऑनलाइन हो रही नकली विज्ञापन की ठगी से ?

यदि आप फेसबुक चलाते वक्त एक लुभावना सा विज्ञापन देखते है जिसमे एक थाली की कीमत पर तीन थाली मिलने का वादा किया गया हो तो आप तुरंत उस विज्ञापन को ब्लॉक या रिपोर्ट करे और हो सके तो जिस होटल या रेस्टोरेंट का विज्ञापन हो उस होटल का सही नंबर निकाल कर होटल मालिक को सूचित भी करे ताकि वो पुलिस में रिपोर्ट कर सके. 

ऐसे विज्ञापन  कभी भी होटल द्वारा नहीं चलाया गया होता है. ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले आज कल इस प्रकार से किसी भी प्रचलित रेस्टोरेंट या होटल का नकली फेसबुक पेज या वेबसाइट बना कर फ़र्ज़ी विज्ञापन चला देते है जिस से की ग्राहक लुभावने ऑफर में फस कर दिए गए लिंक पर भुगतान कर देता है और फिर उसे निर्धारित आर्डर कभी डिलीवर नहीं होता और ना ही उस रेस्ट्रॉन्ट के पास ग्राहक द्वारा दी गयी राशि पहुँचती है क्योंकि ग्राहक द्वारा दी गयी गयी राशि सीधी जाती है ऐसे ऑनलाइन ठगों के पास. 


कैसे परखें कि विज्ञापन असली है या नकली

– अविश्वसनीय ऑफर, यदि विज्ञापन में ऐसा कुछ दिया गया है जो प्रथम दृष्टया मुमकिन न लगे तो ऑनलाइन भुगतान न करे
 
– जिस फेसबुक पेज से विज्ञापन चलाया गया हो उस पेज पर जाये सभी जानकारी जांचे तथा ऑनलाइन भुगतान से बचे 

– हो सके तोह गूगल पर जाकर होटल या रेस्टोरेंट का नंबर निकाले, फ़ोन कर के ऑफर की वैद्यता जांचे ध्यान रखे की विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क न करे और नंबर गूगल से ही निकाले, क्योंकि विज्ञापन में दिए गए नंबर पर आपका कॉल ऑनलाइन ठग ही उठाएगा और आपकी हाँ में हाँ मिलाएगा और आपको ऑनलाइन भुगतान करने हेतु प्रोत्साहित करेगा, ऐसा करने से बचे. 

-> भोजन घर पर मंगवाने हेतु सिर्फ Zomato या Swiggy APP का इस्तेमाल करे क्योंकि यह मोबाइल एप्लीकेशन वैद्य माध्यम से ही आर्डर और भुगतान लेते है तथा पूरी विश्वसनीयता के साथ आप द्वारा दी गयी राशि होटल मालिक तक पहुँचाते है.

-> ऐसा ही एक विज्ञापन गोरधन थाल रेस्टोरेंट का अभी कुछ दिनों से उदयपर शहर में चल रहा है. आप सभी से निवेदन है कि इस फर्जी विज्ञापन का शिकार ना बने. रेस्टोरेंट प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचित कर दिया गया है. 

Total
0
Shares
Previous Post
Like efficient management of Corona, we will also set an example in the vaccine campaign: Chief Minister Ashok Gehlot

कोरोना के कुशल प्रबंधन की तरह ही हम वैक्सीन अभियान में भी मिसाल पेश करेंगे: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Next Post
Vice President calls for measures to prevent agro brain drain and attract youth to farming

Vice President calls for measures to prevent agro brain drain and attract youth to farming

Related Posts
Samsung introduced new WiFi enabled range of Compact VRF Air Conditioning System for homes and commercial establishments in India

सैमसंग ने भारत में घरों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए पेश की कॉम्‍पैक्‍ट वीआरएफ एयर कंडि‍शनिंग सिस्‍टम की नई वाईफाई सक्षम रेंज

सैमसंग ने भारत में बड़ी क्षमता के वेरिएबल रेफ्रीजरेंट फ्लो (VRF) एयर कंडिशनिंग सिस्‍टम को लॉन्‍च करने की घोषणा की है। इस सिस्‍टम को प्रीमियम अपार्टमेंट्स, विला, बंगला, घरों के साथ ही साथ वाणिज्यिक और रिटेल प्रतिष्‍ठानों में केवल 0.5 वर्ग मीटर क्षेत्र में इंस्‍टॉल किया जा सकता है।
Read More

जियो के ग्राहकों को दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए देना होगा चार्ज

मुंबई। रिलायंस जियो ने बड़ा कदम उठाया है, जिसके बाद ग्राहकों को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के…
Read More
Total
0
Share