सातवें वेतनमान के अनुरूप पेंशन संशोधन के आवेदन 31 तक

सातवें वेतनमान के अनुरूप पेंशन संशोधन के आवेदन 31 तक

सातवें वेतनमान के अनुरूप पेंशन संशोधन के आवेदन 31 तक
जयपुर, 9 जुलाई। राजस्थान राज्य सेवा से 1 जनवरी 1991 से 31 दिसम्बर 2015 के मध्य सेवानिवृत हुए सभी पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों की सातवें वेतनमान के अनुसार प्री-2016 की पेंशन के संशोधन का कार्य कोषालय (पेंशन) जयपुर में किया जा रहा है। 

कोषा अधिकारी (पेंशन) सुश्री अंजू सिंह ने बताया कि वर्तमान में 26 हजार 700 पेंशनर्स का पेंशन संशोधन कार्य किया जा चुका है। जिन पेंशनर्स ने अभी तक इस हेतु आवेदन नहीं किया है वे कोष कार्यालय जयपुर में 31 जुलाई 2020 तक आवेदन प्रस्तुत करके अपनी पेंशन संशोधित करवा सकते हैं। जिन पेंशनरों ने पूर्व में आवेदन कर रखा है, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

Total
0
Shares
Previous Post

भारत के उत्तरी भागों में 9 से 12 जुलाई, 2020 के दौरान भारी बारिश होने की संभावना

Next Post

750 MW Solar Project set up at Rewa, Madhya Pradesh

Related Posts

भारतीय शास्त्रीय संगीत संध्या में उस्ताद साबिर सुल्तान खान ने छेडे़ सारंगी पर सुर|

उदयपुर, 29 फरवरी। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन वार्षिक सम्मान की पूर्व संध्या पर जगमंदिर पैलेस में आयोजित ‘भारतीय…
Read More
Total
0
Share