प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में आरोग्य वन, आरोग्य कुटीर, एकता मॉल और बाल पोषण पार्क का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में समन्वित विकास कार्यक्रम के तहत विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। श्री मोदी ने आरोग्य वन, आरोग्य कुटीर, एकता मॉल और बाल पोषण पार्क का उद्घाटन किया।

आरोग्य वन एवं आरोग्य कुटीर

आरोग्य वन 17 एकड़ क्षेत्र में फैला है और यहां 380 विभिन्न प्रजातियों के 5 लाख पेड़ है। आरोग्य कुटीर में एक पारम्परिक उपचार सुविधा संथीगिरी वेलनेस सेंटर है जिसमें आयुर्वेद, सिद्ध, योग एवं पंचकर्म आधारित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी।

एकता मॉल

एकता मॉल 35,000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैला है और इसमें विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्पों और पारम्परिक वस्तुओं की विस्तृत श्रृंखला है जो देशभर के विभिन्न राज्यों से जुड़ी हैं और यह विविधता में एकता का प्रतीक है। इस मॉल में 20 एम्पोरिया (हाट) हैं जो देश के विशिष्ट राज्य का प्रतिनिधित्व करती है और इसे मात्र 110 दिनों में बनाया गया है।

बाल पोषण पार्क एवं दर्पण भूल-भूलैया

यह विश्व का अब तक का सबसे पहला तकनीकोन्मुखी बाल पोषण पार्क है जो 35000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैला है। इस पार्क में एक न्यूट्री ट्रेन चलती है, जो विभिन्न आकर्षक थीम वाले स्टेशनों पर आधारित है जिसमें ‘फाल्सका गृहम’, ‘पायोनागरी’, ‘अन्नपूर्णा’, ‘पोषण पुराण’ और ‘स्वस्थ भारतम्’ शामिल हैं। यह दर्पण भूल-भूलैया, 5डी वर्चुअल रियलिटी थिएटर और संवर्धित वास्तविक खेलों जैसी विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के जरिए पोषण जागरूकता को प्रेरित करेगा। 

Total
0
Shares
Previous Post

How to keep your children safe from internet

Next Post

Prime minister inaugurates jungle safari and shows green signal to Ekta cruise service

Related Posts
Galaxy-S21_ultra_budspro_lifestyle_black-1024x723

दुनिया में सबसे पहले भारत के उपभोक्ताओं को मिलेगी Galaxy S21 Series

भारत का सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग, 15 जनवरी को देश में गैलेक्सी एस21 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग शुरु करेगा। गैलेक्सी एस 21 अल्ट्रा में है सैमसंग का सबसे उन्नत और बुद्धिमान प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम, गैलेक्सी में सबसे चमकदार और स्मार्ट डिस्प्ले और सर्वश्रेष्ठ अब तक का सबसे उम्दा गैलेक्सी प्रदर्शन। गैलेक्सी S21 + और गैलेक्सी S21 एक हेड-टर्निंग, आइकोनिक डिज़ाइन, एक एपिक प्रो-ग्रेड कैमरा और गैलेक्सी डिवाइस में अब तक का सबसे उन्नत प्रोसेसर है।
Read More
Lakshyaraj Singh Mewar & Nivritti Kumari Mewar felicitated by Shri Kalraj Mishr, Governor of Rajasthan

राज्यपाल से मेवाड़ राजपरिवार के श्री लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की शिष्टाचार भेंट, राज्यपाल ने किया श्री लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को सम्मानित

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शनिवार को मेवाड़ राजपरिवार के श्री लक्ष्यराज सिंह मेवाड एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमति निवृत्ति कुमारी ने मुलाकात की।
Read More
Total
0
Share