पैदल चलकर पुलिस अधिकारियो ने लोगो को पहनाये मास्क

पुलिस अधिकारियों ने पैदल चलकर लोगों को मास्क पहनाये, वाहन रैली को हरी झंडी दिखाई जयपुर 25 अक्टूबर। पुलिस कमिश्नरेट,जयपुर ने दैनिक भास्कर समाचार पत्र के सहयोग से मास्क पुलिस महाभियान के तहत प्रत्येक जयपुर वासी को मास्क पहनाने के लिए एक अभिनव पहल की है क्योंकि अभी मास्क ही वेक्सीन है।

पुलिस अधिकारियों ने पैदल चलकर लोगों को मास्क पहनाये, वाहन रैली को हरी झंडी दिखाई


जयपुर 25 अक्टूबर। पुलिस कमिश्नरेट,जयपुर ने दैनिक भास्कर समाचार पत्र के सहयोग से मास्क पुलिस महाभियान के तहत प्रत्येक जयपुर वासी को मास्क पहनाने के लिए एक अभिनव पहल  की है क्योंकि अभी मास्क ही वेक्सीन है।
पुलिस कमिश्नर श्री आनंद श्रीवास्तव एवं दैनिक भास्कर के स्टेट एडीटर श्री लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कोरोना संक्रमण से बचाव के जागरूकता अभियान के लिये निर्भया स्क्वॉड टीम एवं यातायात पुलिस के वाहनों की रैली को गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जब से इस कोरोना महामारी का प्रकोप शुरू हुआ है तब से ही राज्य सरकार द्वारा इस महामारी पर नियंत्रण के लिए उपाय किये जा रहे हैं।यह हर आदमी को प्रभावित कर रही है । सभी की बातचीत का केंद्र बिंदु कोरोना ही है।जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक मास्क ही वैक्सीन है।राज्य सरकार ने जनजागरण आंदोलन चलाया  है। इसके तहत अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित किया जाय कि हर आदमी मास्क को धारण करे जिससे इस महामारी के संक्रमण को रोका जा सके।
उन्होंने कहा कि मास्क पहनाने का अभियान तीन दिन तक चलेगा । प्रतिदिन तीन घंटे लगभग पाँच हजार पुलिस अधिकारी एवं पुलिस कर्मी शहर के 650 निर्धारित स्थानों पर लोगों से आग्रह करेंगे कि वे मास्क पहनें, और नहीं पहनें हुए हो तो उन्हें मास्क धारण करवाएंगे।
दैनिक भास्कर के स्टे्ट एडीटर श्री लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा कि आज दशहरा है और दशहरे के दिन इस अभियान की शुरुआत हो रही है । इस समय कोरोना से बड़ी कोई बुराई का प्रतीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा करना पुलिस का काम है लेकिन इस से बड़ी सुरक्षा कुछ हो ही नहीं सकती। उन्होंने शहर में सुरक्षा के रूप में निकलने के लिए पुलिस को बधाई दी और कहा कि इस अभियान को हम सभी मिलकर सफल बनायेंगे।


इस अवसर पर निर्भया टीम ने हाथों में पट्टिकाओं पर, बाहर निकलें तो मास्क जरूर पहनें, सोशल मीडिया के भ्रामक संदेशों पर ध्यान न दें, साबुन से बार बार हाथ धोयें, बचाव के लिए आपकी सावधानी व सहयोग जरूरी है, अनावश्यक यात्रा ना करें, हाथ नहीं मिलाएं-नमस्ते अपनाएं, बाहर निकलें तो मास्क जरूर पहनें, हमारी छोटी सी लापरवाही कोरोना संक्रमण बढ़ा सकती है, होम, संस्थागत क्वारेन्टीन सलाह का पालन करें, जैसे श्लोगनो के माध्यम से जागरूक किया।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री राहुल प्रकाश ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम श्री अजयपाल लाम्बा, पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ. राहुल जैन, पश्चिम श्री प्रदीप मोहन शर्मा, उत्तर डॉ. राजीव पचार, दक्षिण श्री मनोज कुमार एवं यातायात श्री आदर्श सिधु सहित पुलिस के अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Total
0
Shares
Previous Post
Ashwa Poojan - Bhanwar Baisa Mohlakshika Singh Mewar

अश्व पूजन की परम्परा का भंवर बाईसा मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़ ने निर्वहन किया

Next Post

IPL 2020 playoff schedule announced by BCCI, will take place in Dubai

Related Posts

रिकॉर्ड नही देने वाली गृह निर्माण सहकारी समितियों के खिलाफ दर्ज होगी FIR

प्रमुख शासन सचिव सहकारिता श्री कुंजीलाल मीणा ने कहा कि जिन गृह निर्माण सहकारी समितियों द्वारा ऑडिट के लिए रिकॉर्ड उपलब्ध नही करवाया जा रहा है ऎसी समितियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी एवं इस्तगासा दायर किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि ऑडिट नही कराने वाली गृह निर्माण सहकारी समितियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
Read More
Total
0
Share