राज्यपाल श्री मिश्र ने अभिनेता सोनू सूद को किया ऑनलाइन सम्मानित

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौर में देश में प्रभावी प्रबंधन के कारण इस मानवीय त्रासदी से कम से कम नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान में भी भारत ने अपनी पहल से विश्वभर में खास पहचान बनाई है।
Rajasthan Governor Mishra honored actor Sonu Sood online

जयपुर, 20 मार्च। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौर में देश में प्रभावी प्रबंधन के कारण इस मानवीय त्रासदी से कम से कम नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान में भी भारत ने अपनी पहल से विश्वभर में खास पहचान बनाई है।   
राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को ‘इन्टरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इण्डिया’ के 32 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में उपस्थित अतिथियों को ‘कोविड-19 में अर्थव्यवस्था’ विषय पर ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री मिश्र ने इससे पहले प्रख्यात अभिनेता एवं समाजसेवी श्री सोनू सूद को जस्टिस नरेन्द्र सिंह स्मृति अन्तर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार से ऑनलाइन सम्मानित भी किया। 

actor-sonu-sood-honored-by-governor-kalraj-mishra


राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि विश्वभर में कोरोना महामारी ने इस कदर कहर बरपाया कि कोई भी इसके प्रभाव से प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से अछूता नही रहा। उन्होंने कहा कि भारत में इस महामारी से निपटने के जो उपाय समय रहते अपनाये गये, वह पूरे विश्व में मिसाल बने। उन्होंने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय सुविधाओं का विस्तार करते हुए देशभर में ऎसी कारगर योजनाएं शुरू की गई जिससे आमजन का भरोसा बढ़ा और अर्थव्यवस्था को पुनः गति मिली। उन्होंने कहा कि भारत ने वैक्सीन उत्पादन के साथ ही दूसरे देशों को इसे उपलब्ध कराने की पहल भी की। अब तक 20 देशों को वैक्सीन की 1.6 करोड़ से ज्यादा खुराक भारत निर्यात कर चुका है। भारत ने आरम्भ के 24 दिनों में ही अपने 70 लाख लोगों को टीके लगाने में कामयाबी हासिल की। यह लक्ष्य पाने में अमेरिका को 26 और ब्रिटेन को 46 दिन लगे थे।


राज्यपाल श्री मिश्र ने अभिनेता श्री सोनू सूद को बधाई देते हुए कहा कि वैश्विक महामारी से पैदा हुए मानवीय संकट को दूर करने के लिए उन्होंने जिस संवेदनशीलता और सेवाभाव का परिचय दिया वह समाज के लिए अनुकरणीय है। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर सोसायटी की 32वीं स्मारिका का विमोचन भी किया।

अभिनेता श्री सोनू सूद ने अपने संबोधन में कहा कि लॉकडाउन के दौरान कुछ लोगों को भोजन पहुंचाने के साथ उनका जो सफर शुरू हुआ वह हजारों लोगों को घर पहुंचाने, रोजगार से जोड़ने और इलाज उपलब्ध कराने के साथ आज भी जारी है।
सिलिकन वैली अमेरिका से जुड़े गूगल के प्रतिनिधि श्री अमित शर्मा, वनस्थली विद्यापीठ के कुलपति डॉ. आदित्य शास्त्री, इन्टरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र नारायण, महासचिव श्री आर.के भटनागर ने भी कार्यक्रम में विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम के आरम्भ में राज्यपाल श्री मिश्र ने संविधान की उद्देश्यिका तथा मूल कत्र्तव्यों का वाचन करवाया। 
समारोह के दौरान राज्यपाल के सचिव श्री सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्दराम जायसवाल सहित संस्था से जुड़े पदाधिकारी, समाजसेवी तथा गणमान्यजन ऑनलाइन उपस्थित थे। 

Total
0
Shares
Previous Post
Job Alert 2021: 385 पदों पर होगी भर्ती, राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड ने 20 अप्रैल तक मांगे आवेदन

Job Alert 2021: 385 पदों पर होगी भर्ती, राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड ने 20 अप्रैल तक मांगे आवेदन

Next Post

प्रदेश में गर्मियों में पेयजल प्रबंधन सभी जिलों में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए कलक्टर्स को सतत मॉनिटरिंग के निर्देश

Related Posts

महिला एवं बाल सुरक्षा तथा सशक्तीकरण विषय पर वेबिनार अनिवार्य एफआईआर नीति के अच्छे परिणाम – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि थानों में हर फरियादी की सुनवाई सुनिश्चित करने तथा आमजन में…
Read More
Total
0
Share