RBI फैसले के बाद क्या होम लोन EMI कटेगी, क्या क्रेडिट कार्ड बिल चुकाना होगा? जाने ऐसे ही सवालों के जवाब

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने MPC की बैठक के बाद फैसलों की जानकारी देते हुुए बताया कि बैंकों, NBFC (हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों सहित) और दूसरे फाइनेंशियल संस्थानों को EMI पर तीन महीने के मोरोटोरियम की अनुमति दे दी है. इसका मतलब यह है कि अगर कोई इन तीन महीनों तक लोन की EMI नहीं भर पाता है तो उसकी क्रेडिट हिस्ट्री पर इसका नेगेटिव असर नहीं होगा.

RBI के फैसले के बाद कई सवाल आपने मन में उठ रहे होंगे ? क्या मेरी होम लोन की EMI कटेगी, क्या क्रेडिट कार्ड का बिल भरने पर छूट मिलेगी. आइए जानें ऐसे ही सवालों के जवाब

(1) सवाल- मेरी EMI अगले महीने की शुरुआत में आएगी? क्या अब मेरे अकाउंट से पेमेंट नहीं कटेगी?

जवाब- RBI ने सिर्फ बैंकों को मोहलत देने की अनुमति दी है. आपको अपने बैंक को EMI रोकन की अनुमति देनी होगी. इसका मतलब है कि जब तक आपको अपने बैंक की ओर से ये मंजूरी नहीं मिलती है, तब तक आपके खाते से ईएमआई की रकम काट ली जाएगी।

(2) सवाल- मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरी EMI रोक दी गई है?

जवाब-आरबीआई ने अभी तक इसको लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं. एक बार दिशानिर्देश जारी किए जाने के बाद इसमें पूरी तरह से स्पष्टता आ जाएगी.

(3) सवाल- बैंक में कब इसको लेकर प्रोसेस शुरू होगा?

जवाब-सभी बैंकों को EMI रोकने पर चर्चा करनी होगी और अपने बोर्ड से इसकी मंजूरी लेनी होगी. स्वीकृति मिलने के बाद, वे ग्राहकों को इसकी जानकारी देंगे कैसे और किस तरह से इसका फायदा उठाया जा सकता है.

(4) सवाल- क्या मुुझे तीन महीने बाद अपनी तीनों EMI नहीं चुकानी होंगी?

जवाब- अगर बैंक आपको ये सुविधा देता है तो इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आपकी ईएमआई से 3 किश्तें कम दी जाएंगी. ये तीनों किश्ते आपके प्रिसिंपल अमाउंट में जोड़ दी जाएंगी. लिहाजा आपके पास अगर लिक्विडिटी की कमी नहीं है तो आपको EMI का भुगतान कर देना चाहिए.

(5) सवाल -क्या मुझे क्रेडिट कार्ड की पेमेंट चुकाने के लिए भी तीन महीने का समय मिलेगा?

जवाब- आपको बता दें कि क्रेडिट कार्ड के जरिए किए गए खर्च को कर्ज़ नहीं माना जाता है. RBI का फैसला लोन पर आधारित है. इसीलिए क्रेडिट कार्ड पर कोई छूट नहीं मिलेगी.

(6) सवाल – RBI के इस फैसले में कौन-कौन से लोन की EMI पर छूट मिलेगी?

जवाब- RBI की ओर से पॉलिसी स्टेटमेंट में साफ कहा गया है कि होम लोन, पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन, ऑटो लोन के अलावा अगर कोई भी ऐसा लोन हैं जिनका निश्चित कार्यकाल है. उन्हें ही ये छूट मिलेगी. इसमें कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन EMI भी शामिल है. जैसे मोबाइल, फ्रिज, टीवी आदि.

(7) अपना बिजनेस करने वालों को इस फैसले क्या फायदा होगा?

जवाब- रिजर्व बैंक ने पहले से चल रहे लोन के ईएमआई के भुगतान को भी 3 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. जिन भी कारोबारियों ने वर्किंग कैपिटल के लिए कर्ज लिया है उन्हें इसका फायदा मिलेगा. यह 1 मार्च, 2020 तक बकाया सभी कार्यशील पूंजी सुविधाओं के संबंध में लागू होगा. यह फैसला सभी कॉमर्शियल, रूरल, सहकारी बैंकों से लिए गए लोन पर प्रभावी होगा. वहीं, किसी हाउंसिंग फाइनेंस कंपनी से लिए गए होम लोन पर भी ईएमआई से 3 महीने की राहत मिलेगी. हालांकि यह सिर्फ 3 महीने ईएमआई टालने का विकल्प है.

Total
0
Shares
Previous Post

RBI’s EMI moratorium: Will my installment be deducted, are credit card bills suspended and other questions answered

Next Post

मुख्यमंत्री को 2 करोड़ रूपये का चैक भेंट

Related Posts

प्रधानमंत्री 27 जुलाई को उच्च प्रवाह क्षमता वाली कोविड-19 परीक्षण सुविधाओं का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 27 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च प्रवाह क्षमता वाली कोविड-19 परीक्षण…
Read More
JAIPUR FILM MARKET -Website-launch

जयपुर में अब जयपुर फिल्म मार्केट का विश्वस्तरीय आयोजन

फिल्म उद्योग, इंडस्ट्री और फिल्म टूरिज़्म को बड़े स्तर पर मिलेगा बढ़ावा । जयपुर फिल्म मार्केट में आने वाले सालों में विश्व की लारजेस्ट कोनफ्रेंस सीरीज देखने को मिलेगी ।
Read More
Total
0
Share