विद्यालय एवं कोचिंग संस्थान चरणबद्ध तरीके से खोलने हेतु तैयार हुई ‘‘मानक संचालन प्रक्रिया’’

राज्य सरकार द्वारा 30 सितम्बर को जारी की गई गाईडलाईन्स में यह उल्लेख किया गया है कि विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थाओं को खोलने के सम्बन्ध में चरणबद्ध तरीके से निर्णय लेगी।
School Coaching Reopening in Rajasthan

राज्य सरकार द्वारा 30 सितम्बर को जारी की गई गाईडलाईन्स में यह उल्लेख किया गया है कि विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थाओं को खोलने के सम्बन्ध में चरणबद्ध तरीके से निर्णय लेगी। यह निर्णय सम्बंधित विद्यालय एवं संस्था प्रबंधन के साथ विचार-विमर्श एवं उनके द्वारा स्थिति के अनुरूप स्वयं के आंकलन के आधार पर होगा। इस क्रम में राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा गाईड लाईन्स का प्रारूप तैयार कर लिया गया है और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग को उनके सुझावों हेतु भेजा गया है। यह जानकारी प्रमुख शासन सचिव, गृह श्री अभय कुमार ने सोमवार को दी।

सभी जिला कलेक्टर्स से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यालय एवं कोचिंग संस्थाओं के रिऑपनिंग हेतु सम्बंधित विद्यालय एवं संस्था प्रबंधन के साथ विचार-विमर्श कर इस सम्बंध में सुझाव भेजने हेतु पत्र लिखा गया है। सुझावों के प्राप्त होने के उपरांत विद्यालय एवं कोचिंग संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से खोलने का निर्णय लिया जायेगा।

राज्य सरकार स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यालयों एवं संस्थाओं के रिऑपनिंग के लिये स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सम्बंधी सावधानियों के लिये स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग व भारत सरकार द्वारा जारी की जाने वाली मानक संचालन प्रक्रिया के आधार पर स्वयं की ‘‘मानक संचालन प्रक्रिया’’ जारी करेगी। भारत सरकार द्वारा एसओपी जारी कर दी गई है।

Total
0
Shares
Previous Post

IPL 2020 playoff schedule announced by BCCI, will take place in Dubai

Next Post
राज्य में कलैण्डर वर्ष 2021 में सार्वजनिक एवं ऎच्छिक अवकाश घोषित

राज्य में कलैण्डर वर्ष 2021 में सार्वजनिक एवं ऎच्छिक अवकाश घोषित

Related Posts

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज चेन्नई में जी20 पर्यावरण और जलवायु मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से चेन्नई में आयोजित जी20 पर्यावरण और जलवायु मंत्रियों…
Read More
Total
0
Share