राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग में लागू होगी पेपरलैस व्यवस्था 10 लाख सालाना पेपर की होगी बचत

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग में लागू होगी पेपरलैस व्यवस्था10 लाख सालाना पेपर की होगी बचत

Deputy Director State Insurance And Provident Fund Department Will Be Saving 10 Lakh Papers Per Year By Going Paperless.

जयपुर, 20 अक्टूबर। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग कार्मिंकों के लिए राज्य बीमा, जीपीएफ ऋण एवं आहरण के सम्बन्ध में पेपरलैस व्यवस्था करने जा रहा है। पूर्व में आवेदक को ऑनलाईन आवेदन के साथ हार्ड कॉपी भी जमा करवानी होती थी, किन्तु अब हार्ड कॉपी के स्थान पर स्केण्ड डॉक्यूमेन्ट्स के साथ पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। यह व्यवस्था पायलट बेसिस पर अभी विभाग के जिला कार्यालय सचिवालय में आरम्भ होगी।
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के निदेशक श्री आनंद स्वरूप ने बताया कि विभाग में 2009-10 से ही कम्प्यूटराइजेशन आरम्भ हो चुका है तथा लगभग 6.50 लाख कार्मिंकों की आईडी एसआईपीएफ पोर्टल पर सर्जित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि विभाग में पेपरलैस व्यवस्था लागू होने से कोरोना संक्रमण के इस दौर में राज्यकर्मिंयो को बीमा कार्यालय आना-जाना नहीं पडे़गा साथ ही कागज की बचत के साथ पर्यावरण भी स्वच्छ और संरक्षित रहेगा।
विभाग के अतिरिक्त निदेशक (सिस्टम) श्री योगमित्र दिनकर ने बताया कि वर्तमान में विभाग में प्रतिवर्ष लगभग 1.89 लाख प्रावधायी निधि, जीपीएफ आहरण एवं एक लाख राज्य बीमा ऋण आवेदन प्राप्त होते हैं। इनके साथ 5-6 प्रपत्र, जीपीएफ, बीमा पासबुक, रिकार्ड बुक भी संलग्न की जाती है। अब पेपरलैस व्यवस्था के लागू हो जाने से लगभग 10 लाख सालाना पेपर की बचत होगी। पेपरलैस आवेदन की सम्पूर्ण प्रक्रिया विभाग की वेबसाइट www.sipf.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
Rajasthan Online Tehsil

मार्च 2021 तक सभी तहसीलों को ऑनलाइन किया जाए लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर राहत दिलाएं – राजस्व मंत्री 338 तहसीलों में से 245 तहसीलें ऑनलाइन

Next Post

मास्क नहीं लगाने वालों को बांटेगे मास्क – जयपुर नगर निगम और यातायात पुलिस का विशेष अभियान

Related Posts
Be patient during Covid 19 - Ashok Gehlot to Migrant Labours

अंतरराज्यीय आवागमन के लिए करें केंद्र की गाइडलाइन की पालना फंसे हुए श्रमिकों के अलावा अन्य प्रवासी धैर्य रखें: मुख्यमंत्री

जयपुर, 5 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि भारत सरकार के गृह मन्त्रालय ने अपनी गाइडलाइन…
Read More
"Free Treatment For Critical Covid Patients In Private Hospitals": Ashok Gehlot

मुख्यमंत्री ने की कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा गंभीर कोविड रोगियों को निजी अस्पतालों में भी मिल सकेगा निशुल्क उपचार

जयपुर, 30 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के गंभीर रोगियों को आवश्यकता होने पर निजी अस्पतालों में भी निशुल्क उपचार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजकीय अस्पतालों में ऑक्सीजन बैड्स की समुचित व्यवस्थाएं की हैं।
Read More
Total
0
Share