18 जनवरी से खुलेंगे तकनीकी शिक्षण संस्थान – तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री

तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा है कि कोरोना गाइड लाइन की अनुपालना करते हुए 18 जनवरी से प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थान फिर से खुल जाएंगे। बोर्ड ऑफ टेक्नीकल एज्यूकेशन राजस्थान जोधपुर द्वारा पॉलीटेक्निक आगामी परीक्षाओंं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
Technical educational institutes will open from January 18 in Rajasthan
Technical educational institutes will open from January 18 in Rajasthan

18 जनवरी से खुलेंगे तकनीकी शिक्षण संस्थान पॉलिटेक्निक शिक्षकों को 7वांं वेतनमान दिए जाने की अड़चने की गई दूर – तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री।

जयपुर, 8 जनवरी। तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा है कि कोरोना गाइड लाइन की अनुपालना करते हुए 18 जनवरी से प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थान फिर से खुल जाएंगे। बोर्ड ऑफ टेक्नीकल एज्यूकेशन राजस्थान जोधपुर द्वारा पॉलीटेक्निक आगामी परीक्षाओंं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 
तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री ने शुक्रवार को सचिवालय परिसर स्थित मंत्रालयिक भवन में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि कोरोना के कारण तकनीकी शिक्षण प्रभावित हुआ है इसको द्वष्टिगत रखते हुए तकनीकी शिक्षण के पाठ्यक्रम को नियमानुसार कम कर विद्यार्थियों को परीक्षा हेतु राहत दी जाए। समीक्षा बैठक में तकनीकी शिक्षा के अन्तर्गत इंजीनियरिंग महाविद्यालयों की स्थिति को सुद्वढ़ करने के लिए विचार विमर्श किया गया।
डॉ. गर्ग ने तकनीकी शिक्षा बोर्ड को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तर्ज पर वैधानिक बनाने के लिए प्रस्ताव बनायें जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए व्यावसायिक तकनीकी शिक्षण संस्थान बनाने के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में पॉलिटेक्निक शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिए जाने की अड़चनों को दूर किया गया है। समीक्षात्मक बैठक में तकनीकी शिक्षा विभाग से सम्बन्धित जन घोषणा के लम्बित बिन्दुओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। 
समीक्षात्मक बैठक में तकनीकी शिक्षा सचिव श्रीमती शुचि शर्मा, संयुक्त शासन सचिव प्रथम श्री अनिल अग्रवाल, संयुक्त शासन सचिव द्वितीय डॉ. मनीष गुप्ता, निदेशक तकनीकी शिक्षा जोधपुर श्री पी.सी. मकवाना, संयुक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा जोधपुर श्री सीताराम जालन्धरा उपस्थित रहें।

Total
0
Shares
Previous Post
Permission for Movie Shooting in Rajasthan

पर्यटन विभाग ने फिल्म शूटिंग एवं ट्रेवल एजेंसी व सफारी पंजीकरण किया ऑनलाइन

Next Post

SECOND DRY RUN OF CORONA VACCINE COMPLETED MOCK DRILL OF MORE THAN 2500 FRONT WARRIORS AT 102 CENTRES IN ALL THE DISTRICTS

Related Posts
Dungarpur Violence - Live Updates

[Dungarpur Violence Live Updates] डूंगरपुर में जनजाति वर्ग का धरना समाप्त, इंटरनेट बहाल व पुलिस की कड़ी निगरानी में नेशनल हाइवे पर आगमन शुरू

डूंगरपुर में नेशनल हाईवे 8 से सटे आदिवासी इलाको में हिंसा का दौर आज शनिवार को भी जारी रहा, आगज़नी, लूटपाट और पथराव के साथ पुलिस गोलीबारी की भी सूचना मिली है, जिसमे एक व्यक्ति के मारे जाने और एक के घायल होने की खबर है.
Read More
Total
0
Share