मुख्यमंत्री ने ई.सी.जी. टेक्नीशियन के 195 रिक्त पदों पर भर्ती को दी मंजूरी
जयपुर, 25 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में ई.सी.जी. टेक्नीशियन के 195 रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इन पदों को सीधी भर्ती द्वारा भरे जाने के संबंध में प्रस्ताव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा वित्त विभाग को भेजा गया था।
वित्त विभाग के 18 अक्टूबर, 2019 को जारी राजकीय मितव्ययता परिपत्र के अनुसार रिक्त पदों को भरे जाने के लिए वित्त विभाग एवं कार्मिक विभाग की पूर्व सहमति लेना आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए अत्यावश्यक प्रकरण मानकर इसमें शिथिलन देते हुए 195 ई.सी.जी. टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में वित्त विभाग द्वारा 362 ई.सी.जी. टेक्नीशियन के रिक्त पद भरने की सहमति दी गई थी। इनमें से 112 पदों पर नियुक्ति की गई थी एवं 55 पद न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों के लिए रिक्त रखे जाने के बाद 195 पद खाली पड़े हुए थे।
Related Posts
फसल बीमा योजना की विलेज मेपिंग एवं आधार मिस मैचिंग से संबंधित समस्याओं का तुरंत निस्तारण करें
फसल बीमा योजना की विलेज मेपिंग एवं आधार मिस मैचिंग से संबंधित समस्याओं का तुरंत निस्तारण करें प्रमुख शासन सचिव कृषि
Indian products deserve fair access to other countries on reciprocal basis
Shri Piyush Goyal, Ministry of Commerce & Industry today inaugurated first edition of five day long virtual FMCG…
मुख्यमंत्री ने की कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा|
मुख्यमंत्री ने की कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा प्रदेश में एक सितम्बर से खुल सकेंगे धार्मिक स्थल 31 अगस्त…





