केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने ‘वर्ल्ड यूथ स्किल डे’ पर शुभकामनाएँ दी

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने ‘वर्ल्ड यूथ स्किल डे’ पर शुभकामनाएँ दी

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने ‘वर्ल्ड यूथ स्किल डे’ (विश्व युवा कौशल दिवस) पर शुभकामनाएँ दी हैं। अपने ट्वीट संदेश में श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू किए गए ‘स्किल इंडिया मिशन’ को भी आज पाँच वर्ष हो गए हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ‘स्किल इंडिया मिशन’ देश के युवाओं को सही स्किल सेट प्रदान करके उनकी आंतरिक क्षमता में वृद्धि कर उन्हें सशक्त बना रहा है।

श्री अमित शाह ने कहा कि पिछले पाँच साल मे ‘स्किल इंडिया मिशन’ ने देश के युवाओं मे उद्यमशीलता को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ‘स्किल इंडिया नौकरी चाहने वालों को नौकरी देने वाला बनने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है, मुझे पूरा विश्वास कि यह निश्चित रूप से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मानिर्भर भारत के विजन को साकार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा’।

स्किल इंडिया भारत सरकार की एक पहल है, जो देश के युवाओं को उनके कौशल के साथ सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है जो उन्हें अपने कार्य परिवेश में अधिक रोजगारपरक और अधिक उत्पादक बनाते हैं। स्किल इंडिया कार्यक्रम के तहत कई क्षेत्रों में पाठ्यक्रम उपलब्‍ध कराए गए हैं जो राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे के तहत उद्योग और सरकार दोनों द्वारा मान्यता प्राप्त मानकों से संबद्ध हैं।

Total
0
Shares
Previous Post

PM reviews development work at Kedarnath Dham

Next Post

तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री ने अभियांत्रिकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रीप-2020 वेब पोर्टल शुरू किया

Related Posts

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने वायु प्रदूषण के मुद्दे पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के राज्यों, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार और पंजाब के पर्यावरण मंत्रियों के साथ बैठक की

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण के…
Read More

जियो के ग्राहकों को दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए देना होगा चार्ज

मुंबई। रिलायंस जियो ने बड़ा कदम उठाया है, जिसके बाद ग्राहकों को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के…
Read More

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 82 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ कर्मियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 82 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ कर्मियों को बधाई दी
Read More
Total
0
Share