Rajasthan में होगा Unlock; पहले फेज में फल, सब्जी और किराना जैसी जरूरी चीजों को प्राथमिकता

राजस्थान: किराना दुकान और डेयरी का समय बढ़ना तय
Unlock in Rajasthan

कोरोना की दूसरी लहर के बीच अब देश में अनलॉक की शुरुआत होने वाली है। राजस्थान में लॉकडाउन खत्म करने की कवायद शुरू की जा रही है।1 जून से प्रदेश में अनलॉक की शुरुआत की जा सकती है, राज्य में धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। पहले फेज में किराना, फल और सब्जी जैसे जरूरी सामानों की दुकानों को खोला जा सकता है।

राजस्थान: किराना दुकान और डेयरी का समय बढ़ना तय
राजस्थान सरकार ने 1 जून से अनलॉक की शुरुआत करने की योजना बनाई है। इसे ​मिनी अनलॉक नाम दिया गया है। इसमें बहुत ज्यादा छूट नहीं मिलने वाली है। पहले फेज में बाजार में सीमित संख्या में दुकानें खोलने की मंजूरी मिलेगी। पहले राजस्थान में 8 जून तक लॉकडाउन लगाया गया था, लेकिन जहां कोरोना के मामले कम हैं, वहां अनलॉक की शुरुआत की जा रही है। गृह विभाग इसकी गाइडलाइन तैयार कर रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसे मंजूरी देंगे।

अनलॉक के पहले फेज में किराना और खाद्य साामग्री, दूध, डेयरी जैसी दुकानों के खुलने का समय बढ़ना तय है। अभी किराना दुकानों के खुलने का समय सुबह 6 से 11 है, जिसे शाम 5 बजे तक बढ़ाया जा सकता है। अनलॉक में एक जिले से दूसरे जिले, एक शहर से दूसरे शहर और एक गांव से दूसरे गांव में आवागमन पर लगी रोक हट सकती है। निजी वाहनों को शर्तों के साथ अनुमति दी जा सकती है। गर्मी के सीजन को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों को खोलने की मंजूरी मिल सकती है।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
LRSM donated Ambulance to Indian Army

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने भारतीय सेना को हाईटेक एंबुलेंस भेंट कर मिसाल पेश की

Next Post
CBSE Class XII Board Exams cancelled

CBSE Class XII Board Exams cancelled

Related Posts
COVID-19 test must for visitors from Maharashtra and Kerala in Rajasthan

क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों की धोखाधड़ी से बचाने के लिए जरूरत हुई तो कानून भी बनायेंगे – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश के लाखों लोग क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों की धोखाधड़ी का शिकार हुये हैं। यह एक गंभीर चिंता का विषय है।
Read More
अनलॉक 4.0: राजस्थान खुलेंगे स्कूल, गहलोत सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

अनलॉक 4.0: राजस्थान में खुलेंगे स्कूल, गहलोत सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

स्कूलों को स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा. वहीं, स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक संस्थान और कोचिंग संस्थान 30 सितंबर तक नियमित कक्षाएं नहीं ले सकेंगे.
Read More
Total
0
Share