अब मोबाइल नंबर के बिना नहीं होगा वाहनों का रजिस्ट्रेशन, बदले सारे नियम

मोटरसाइकिल, कार या कोई अन्य मोटर वाहन खरीदना चाहते हैं तो अब रजिस्ट्रेशन के वक्त मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा। मोबाइल नंबर नहीं देने पर अब न तो मोटर वाहनों का रजिस्ट्रेशन होगा और न ही इसे बेच पाएंगे। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने संबंधित नियमों में बदलाव कर गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह संशोधन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

मोबाइल नंबर हर काम के लिए जरूरी

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, वाहनों के रजिस्ट्रेशन से संबंधित किसी भी सेवा का लाभ के लिए वाहन मालिक को अपना मोबाइल नंबर देना होगा। इसके लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 में संशोधन किया गया है। इसके लिए नियमों के तहत फॉर्म नंबर 20, 23A, 24, 25, 26, 27, 28, 30, 31, 32, 33, 34, 35, 35, 36, 42, 44 में संशोधन किया गया है।

उन्होंने बताया कि अब मोटर वाहनों के रजिस्ट्रेशन कराने, आरसी ट्रांसफर कराने, वीइकल रजिस्टर लेने, रिनुअल, ड्यूप्लिकेट कॉपी लेने, एनओसी लेने आदि में मोबाइल नंबर देना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही इस संशोधन को देश भर में लागू कर दिया गया है।अधिकारी का कहना है कि मोबाइल नंबर हो तो वाहन के मालिकों का ढूंढना आसान हो जाता है।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

लॉकडाउन की सख्ती से पालना निर्देश आमजन के लिए प्रबंध हो कि राजस्थान मिसाल बने -मुख्यमंत्री

Next Post

RBI’s EMI moratorium: Will my installment be deducted, are credit card bills suspended and other questions answered

Related Posts
DESCRIPTION Now corona test report will be sent on the registered mobile General public will get the report online from September 7

कोरोना जांच की रिपोर्ट अब रजिस्टर्ड मोबाइल पर मिल सकेगी, 7 सितंबर से आमजन को मिल सकेगी ऑनलाइन रिपोर्ट की सुविधा

जयपुर, 4 सितम्बर। प्रदेश में 7 सितंबर से कोरोना जांच की रिपोर्ट संबंधित व्यक्ति के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिल सकेगी। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देश पर चिकित्सा विभाग ने कोरोना की रिपोर्ट की सूचना संबंधित व्यक्ति तक तुरंत पहुंचाने का ऑटोमेटिक सिस्टम विकसित किया है।
Read More

राज्य स्तरीय हेल्पलाइन 181 का सुदृढ़ीकरण राज्य व जिला स्तर तक वॉर रूम स्थापित

जयपुर, 20 सितम्बर। प्रदेश में कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम एवं उपचार की व्यवस्था में बेहतर समन्वय…
Read More
Total
0
Share