जलदाय विभाग द्वारा कोविड-19 के कारण स्थगित बिलों कोजुलाई से सितम्बर के बिलों में समाहित किया जाएगा
जयपुर, 02 जुलाई। जलदाय विभाग द्वारा कोविड-19 के कारण प्रदेश में उपभोक्ताओं के स्थगित किए गए बिलों की बकाया राशि को जुलाई, अगस्त और सितम्बर माह के बिलों में समाहित किया जाएगा। इस सम्बंध में विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री राजेश यादव ने आदेश जारी किए है।
आदेश के अनुसार मार्च एवं जून माह के बिलों की राशि को जुलाई माह में जारी होने वाले बिलों में समाहित किया जाएगा। जबकि अप्रैल के बिल की राशि को अगस्त 2020 एवं मई के बिल की राशि को सितम्बर 2020 में जारी होने वाले बिलों में समाहित किया जाएगा।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने की कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा गंभीर कोविड रोगियों को निजी अस्पतालों में भी मिल सकेगा निशुल्क उपचार
जयपुर, 30 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के गंभीर रोगियों को आवश्यकता होने पर निजी अस्पतालों में भी निशुल्क उपचार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजकीय अस्पतालों में ऑक्सीजन बैड्स की समुचित व्यवस्थाएं की हैं।
कोरोना में Remdesivir इंजेक्शन कितना कारगर, जानें विशेषज्ञों की जुबानी
क्या रेमडेसिविर के बिना कोई कोरोना संक्रमित मरीज सही नहीं हो सकता? क्या रेमडेसिविर इंजेक्शन ही कोरोना संक्रमित मरीजों की जान बचा सकता है? ऎसे कई सवाल हैं, जो कोरोना संक्रमित और उनके परिजनों को इन दिनों परेशान कर रहे हैं।कुछ ऎसे ही सवालों का जवाब जानने के लिए हमने बात की कुछ विशेषज्ञों से और उनसे जाने कोरोना के दौरान रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत के बारे में। विशेषज्ञों का मानना है कि हर कोरोना संक्रमित मरीज को रेमडेसिविर इंजेक्शन लगवाने की जरूरत नहीं है
मुख्यमंत्री ने की राजस्थान आवासन मंडल की 25 योजना लॉन्च
जयपुर हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना मकान हो। राज्य सरकार लोगों का यह सपना साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्थान आवासन मण्डल गुणवत्ता, समयबद्धता और विस्तार पर फोकस करते हुए इस दिशा में मिशन भावना के साथ काम करे।