भारतीय क्रिकेट के ‘फाइटर’ युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

Yuvraj Singh Retires

मुम्बई। जमकर खेला, जमकर लड़ा और करोड़ों चेहरों पर ना जाने कितनी बार मुस्कान बिखेरने वाले भारतीय क्रिकेट के ‘फाइटर’ ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। आज भी वो हारा नहीं है, बस रफ्तार और उम्र के फेर के बीच शायद थोड़ा पीछे रह गया।

एक फाइटर जिसने मैदान पर भी हर मैच को जंग की तरह लिया और भारत को दो विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई, फिर जब शरीर पर वार हुआ (कैंसर) तब भी लड़कर लौट आया। उसी फाइटर ने आज मीडिया के जरिए देश को संदेश दे दिया कि सालों के प्यार के लिए शुक्रिया और देश की जर्सी में जो कुछ किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

युवराज सिंह ने रविवार को ही मीडिया तक संदेश पहुंचा दिया था कि वो सोमवार को हमसे मुखातिब होना चाहते हैं। इशारा साफ था कि कुछ बड़ा ऐलान होने वाला है और मकसद भी जाहिर हो चुका था। युवी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया और अब वो कभी भी भारत की तरफ से मैदान पर दहाड़ देते नहीं दिखाई देंगे। एक युग का अंत हुआ।

युवराज ने अपने करियर की शुरुआत सौरव गांगुली की कप्तानी में साल 2000 में नैरोबी में की थी। तब केन्या के खिलाफ पदार्पण वनडे मुकाबले में उनकी बैटिंग नहीं आई थी। युवी ने अपना आखिरी वनडे दो साल पहले 30 जून 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

पाली में गैस सिलेंडर से भरे ट्रेलर में लगी आग, धमाकों के साथ हवा में उछले सिलेंडर

Next Post

जीएसटी, नोटबंदी के बाद एक और बंदी की तैयारी में पीएम मोदी

Related Posts
indian national congress

कांग्रेस संगठन में फेरबदल, कई नेता दरकिनार, कुछ की उम्मीदों पर पानी फिरा,आज़ाद, सिब्बल और शर्मा का कद घटा, बागी पायलट को भी जगह नहीं

राजस्थान कांग्रेस वर्किंग कमेटी की घोषणा, राजस्थान से जितेंद्र सिंह और रघुवीर मीणा को कमेटी में जगह, राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अजय माकन भी कांग्रेस वर्किंग कमेटी में.
Read More
UCCI Udaipur

श्री कोमल कोठारी UCCI के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

श्री कोमल कोठारी आगामी सत्र 2020-2021 के लिए यूसीसीआई के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वरिश्ठ उपाध्यक्ष पर श्री हेमन्त जैन यूसीसीआई के निर्विरोध वरिश्ठ उपाध्यक्ष चुने गए।
Read More
Total
0
Share