मुख्यमंत्री ने ई.सी.जी. टेक्नीशियन के 195 रिक्त पदों पर भर्ती को दी मंजूरी
जयपुर, 25 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में ई.सी.जी. टेक्नीशियन के 195 रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इन पदों को सीधी भर्ती द्वारा भरे जाने के संबंध में प्रस्ताव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा वित्त विभाग को भेजा गया था।
वित्त विभाग के 18 अक्टूबर, 2019 को जारी राजकीय मितव्ययता परिपत्र के अनुसार रिक्त पदों को भरे जाने के लिए वित्त विभाग एवं कार्मिक विभाग की पूर्व सहमति लेना आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए अत्यावश्यक प्रकरण मानकर इसमें शिथिलन देते हुए 195 ई.सी.जी. टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में वित्त विभाग द्वारा 362 ई.सी.जी. टेक्नीशियन के रिक्त पद भरने की सहमति दी गई थी। इनमें से 112 पदों पर नियुक्ति की गई थी एवं 55 पद न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों के लिए रिक्त रखे जाने के बाद 195 पद खाली पड़े हुए थे।
Related Posts
खुशखबरीः अब फोन में दिखाएं ड्राइविंग लाइसेंस और RC
<p>अब आपके लिए खुशखबरी है. यात्रा करते समय आपको ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) साथ रखने की…
प्रधानमंत्री ने गुजरात के एकता नगर में विधि मंत्रियों और विधि सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से विधि मंत्रियों और विधि सचिवों के अखिल…
अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का शुभ मुहूर्त 05 अगस्त 2020 को भूमि पूजन के साथ प्राम्भ होने वाला है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा की अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के…