अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का शुभ मुहूर्त 05 अगस्त 2020 को भूमि पूजन के साथ प्राम्भ होने वाला है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा की अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का शुभ मुहूर्त 05 अगस्त 2020 को भूमि पूजन के साथ प्राम्भ होने वाला है। विशव जिस रूप में अयोध्या को देखना चाहता है, हम सभी को मिलकर अयोध्या का उससे भी भव्य रूप बनाना है। इसके लिए स्वछता सर्वोपरि है। स्वछता का विशेष अभियान हम सभी कल से ही प्रारम्भ
कर दे , ताकि आगामी 03 अगस्त तक सभी कार्य पूरे हो सके।

मुख्यमंत्री जी के यह विचार आज जनपद अयोध्या के भ्रमण के अवसर पर व्यक्त विचार आज जनपद अयोध्या के भ्रमण के अवसर पर व्यक्त
किये। उन्होंने कहा प्रधानमत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आगमन 05 अगस्त 2020 को हो रहा है। दीपावली के बिना अयोध्या की कल्पना नहीं की जा सकती। जिस प्रकार एक बच्चे का जन्मोत्त्सव मनाया जाता है , उसी प्रकार शिलान्यास /भूमि पूजन कार्यक्रम के महोत्सव के साथ भव्य रूप
प्रदान करते हुए मनाया जाये। उन्होंने इसमें सभी के सहयोग का आहवान करते हुए कहा की सब लोग अपने -अपने घरो में संत महात्मा अपने मंदिरो में ‘दीपोत्स’ मनाया । सभी लोग 04 व 05 अगस्त 2020 को अपने अपने घरो में दीप जलाये।

अयोध्या जनपद भ्रमण के अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने श्रीरामलाला और हनुमानगढ़ी का दर्शन -पूजन किया तथा साधू – संतो से भेट
की। इस अवसर पर उन्होंने श्रीराम जन्मभमि परिसर , कार्यशाला तथा कारसेवकपुरम का भ्रमण किया। उन्होंने साकेत डिग्री कॉलेज का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान जनपद के प्रभारी मानती डॉ नीलकंठ तिवारी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सचिव श्री चम्पत राय, अपर मुख्य सचिव
गृह और सूचना श्री अविनाश कुमार अवस्थी मंडलायुक्त श्री एम् पी अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक श्री एस एन सावंत, पुलिस महानिदेश डॉ
संजीव गुप्ता, जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधिकार श्री आशीष तिवारी सहित शासन- प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Total
0
Shares
Previous Post

राफेल लड़ाकू विमानों ने फ्रांस से भारत के लिए आज भर दी है उड़ान

Next Post

IRCTC of Indian Railways and SBI Card launch Co-branded Contactless Credit Card on RuPay Platform

Related Posts
Night Curfew in Rajasthan

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित आठ शहरों में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा नाइट कफ्र्यू, विवाह में अधिकतम 100 लोग शामिल हो सकेंगे

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में बढ़ती सर्दी के मौसम एवं त्यौहारी सीजन के कारण बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर नियंत्रित करने के उपायों पर मंथन हुआ एवं इस दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
Read More
No New Year Party in Rajasthan

रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा कफ्र्यू नववर्ष की पूर्व संध्या पर रहेगी पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वितीय श्री राहुल प्रकाश ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। इसके साथ ही रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कफ्र्यू रहेगा। इसकी पालना पुलिस सख्ती से करवायेेगी।
Read More
Total
0
Share