धूमधाम से मनी अरवाना मॉल की प्रथम वर्षगांठ

उदयपुर। हाथीपोल स्थित अरवाना मॉल की प्रथम वर्षगांठ आज रात्रि मॉल परिसर में सैकड़ों शुभचिंतकों एवं ग्राहकों की मौजूदगी में मॉल के प्रबंध निदेशक शब्बीर हुसैन पालीवाला, हसन पालीवाला एवं परिजनों ने केक काटकर धूमधाम से मनायी।

Arvanah Mall Udaipur
फोटोः- केक काटकर मॉल की प्रथम वषगांठ मनाते मॉल प्रबंधन

मॉल के प्रबन्ध निदेशक हसन पालीवाला ने बताया कि प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आगामी 10 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाऐंगे। आज लाइव बैंड के साथ फिल्मी गीतों का उपस्थित दर्शकों ने जमकर आनन्द लिया। प्रतिदिन सांय 6 से 9 बजे तक विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाऐंगे। उन्होंने बताया कि विश्व के सात अजूबों को मॅाडल के रूप में बनाकर प्रत्येक फ्लोर पर रखा गया और उस फ्लोर को उसी मॉडल अनुरूप सजाया गया ताकि जनता उन सात अजूबों को नजदीक से मॉडल के रूप में उनके बारें में जान सकें। इस अवसर पर आये दर्शकों ने मॉल की जमकर तारीफ की।

Total
0
Shares
Previous Post

यूसीसीआई द्वारा समस्या समाधान शिविर का आयोजन

Next Post
Narendra Modi in Udaipur, Rajasthan

Text of PM’s speech at the inauguration and Laying of foundation stone of various major highway Projects in Rajasthan

Related Posts

प्रधानमंत्री ने गुजरात के एकता नगर में विधि मंत्रियों और विधि सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से विधि मंत्रियों और विधि सचिवों के अखिल…
Read More

केन्द्रीय गृह मंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग के ज़रिए अहमदाबाद में 222.17 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज वीडियो कांफ्रेसिंग के ज़रिए अहमदाबाद जिला और शहर में 222.17…
Read More
Total
0
Share