केन्द्रीय गृह मंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग के ज़रिए अहमदाबाद में 222.17 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज वीडियो कांफ्रेसिंग के ज़रिए अहमदाबाद जिला और शहर में 222.17 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।इनमें गांधीनगर क्षेत्र के लिए 45.97 करोड़ रुपये के 306 विकास कार्य और अहमदाबाद क्षेत्र के लिए 176 करोड़ रुपये के 4 विकास कार्य शामिल हैं। श्री शाह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 464 परिवारों को घर,131 करोड़ रुपये की लागत से शुद्ध पानी पहुँचाने की पाइपलाइन, 40 करोड़ का वाटर डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर तथा सड़क व तालाब जैसे विकास कार्य जनता को समर्पित किये।इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपानी, मंत्री श्री आर सी फलदू , कई विेधायक, अहमदाबाद की मेयर और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अनलॉक की शुरूआत कर विकास को आगे बढाने का नया सूत्र दिया है। जिसके परिणामस्वरुप आज हम इन विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं |”श्री अमित शाह ने कहा कि “सर्वे के अनुसार राज्य में लॉकडाउन के बाद बिजली की खपत बढ़ी है। गुजरात स्टार्टअप की स्पर्धा में पहले नम्बर पर आया है | साथ ही गुजरात निर्यात और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में भी देश भर में सर्वप्रथम रहा है |”

श्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ ने कोरोना संकट के समय में मास्क, सेनिटाइजर का वितरण और मरीजो के लिए भोजन और डॉक्टरी सेवाओं का प्रबंधन अपनी जान को जोखिम में डालकर किया है। इसी दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता संक्रमित भी हुए और कई कार्यकर्ताओं को अपनी जान भी गवानी पड़ी। फिर भी उनका हौसला व उत्साह मानव सेवा के लिए बरकरार है। कार्यकर्ताओ ने सम्रग गुजरात मे निःस्वार्थ सेवा भाव से मानवता की महक फैलाई है।

मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने श्री अमित शाह का इन विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “कोरोना के साथ जीना है और विकास को भी आगे बढ़ाना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात मे 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास हो रहा है और कोविड संकट के बीच भी राज्य निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Total
0
Shares
Previous Post

Krishna-Godavari (KG) basin, an excellent source of fuel methane

Next Post

राज्यपाल की संवेदना स्वामी अग्निवेश और डॉ हरिसिंह के निधन पर राज्यपाल ने जताया दुःख

Related Posts

मुरारी बापू की रामकथा 29 अक्टूबर से नाथद्वारा में, विश्वास स्वरुपम लोकार्पण महोत्सव के तहत होगा आयोजन, लाखों श्रोता देश विदेश से करेंगे शिरकत

नाथद्वारा। संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से श्रीजी की नगरी में 29 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक…
Read More

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सीमा संबंधी बुनियादी ढांचे की प्रगति की समीक्षा की

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सीमा संबंधी बुनियादी ढांचे की प्रगति की समीक्षा की
Read More
Total
0
Share