मुरारी बापू की रामकथा 29 अक्टूबर से नाथद्वारा में, विश्वास स्वरुपम लोकार्पण महोत्सव के तहत होगा आयोजन, लाखों श्रोता देश विदेश से करेंगे शिरकत

नाथद्वारा। संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से श्रीजी की नगरी में 29 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक आयोजित होने वाले ‘‘विश्वास स्वरूपम्’’ लोकार्पण महोत्सव में मुरारी बापू की 9 दिवसीय रामकथा का आयोजन किया जायेगा। आयोजन को अभूतपूर्व बनाने के लिए संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से रामकथा के दौरान पूरे नगर को रोशनी से जगमग भी किया जा रहा है।

महोत्सव में मुरारी बापू के श्रीमुख से नो दिवसीय रामकथा के रूप में भक्ति सरिता प्रवाहित होगी। राम कथा के प्रथम दिन 29 अक्टूबर को सायं 4 बजे से कथा का आयोजन होगा जबकि 30 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक प्रतिदिन कथा का समय प्रातः 10 बजें से 1.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। मोरारी बापू की यह 906वी रामकथा होगी। मोरारी बापू की हर कथा का हर शब्द में एक संदेश निहित होता है जो आमजन को सत्मार्ग की ओर प्रेरित और प्रशस्त करता है। रामकथा को लेकर गणेश टेकरी पर डेढ़ लाख स्क्वायर फ़ीट विशाल पाण्डाल का निर्माण किया जा रहा है। पाण्डाल में पर्याप्त छाया पानी की व्यवस्था की जा रही है। कथा स्थल पर दिन रात तैयारियां जोर शोर से चल रही है। लोकार्पण महोत्सव का 160 देशों में लाईव प्रसारण भी आस्था चैनल के माध्यम से प्रतिदिन किया जायेगा।

विश्वास स्वरूपम् के लोकार्पण एवं रामकथा महोत्सव के दौरान आने वाले श्रोताओं के लिए आयोजकों की ओर से कोई कसर नही छोड़ी जा रही है। इस कथा को लेकर संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतिदिन लाखों लोगों के भोजन की व्यवस्था प्रभु प्रसाद में की जायेगी जिसके लिए भी विशाल पाण्डाल का निर्माण रामकथा स्थल के निकट ही किया जा रहा हैं। महोत्सव में आने वाले श्रोता अभी से ही अपने ठहरने के लिए शहर एवं आस पास के होटलों एवं रिसोर्ट की बुकिंग करवा चुके है। 

 व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित संचालित करने तथा श्रोताओं को महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए नगर में  तथा कथा स्थल पर कार्यालय भी संचालित किये जायेगे। पार्किंग की व्यवस्था के लिए नगर के कई खाली स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां पार्किंग स्थलों पर एक बार में 5 हजार से अधिक चौपहिया वाहन खड़े रह सकेंगे। नाथद्वारा नगर के आस पास के बाशिंदों के लिए 100 से अधिक बसों का संचालन किया जाएगा जिससे ग्रामवासियों को इस अभूतपूर्व आयोजन का हिस्सा बनने में सुलभता हो।

****

Total
0
Shares
Previous Post

प्रधानमंत्री ने गुजरात के एकता नगर में विधि मंत्रियों और विधि सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया

Next Post

प्रधानमंत्री ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया

Related Posts

प्रधानमंत्री ने गुजरात के एकता नगर में सभी राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गुजरात के एकता नगर में पर्यावरण मंत्रियों…
Read More

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर दिए सुझाव आर्थिक संकट से उबरने के लिए मांग बढ़ाने के उपायों पर ध्यान दे

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर दिए सुझावआर्थिक संकट से उबरने के लिए मांग बढ़ाने के उपायों पर ध्यान दे केन्द्र सरकार - मुख्यमंत्री
Read More

Jio बना दुनिया का पांचवां स्ट्रॉंगेस्ट ब्रांड, एप्पल, एमेजॉन, अलीबाबा और पेप्सी को पीछे छोड़ा

जियो टेलिकॉम सेक्टर में ब्रांड वैल्यू के लिहाज से सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड है, जहां पूरे उद्योग में नकारात्मक वृद्धि देखी जा रही है वहीं जियो का ब्रांड वैल्यू 4.8 बिलियन डॉलर हो गया है।
Read More
Total
0
Share