यूसीसीआई द्वारा समस्या समाधान शिविर का आयोजन

उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा यूसीसीआई भवन में समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला उद्योग केन्द्र, रीको, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर विकास प्रन्यास, बी.एस.एन.एल., वाणिज्य कर विभाग, राज्य कर्मचारी बीमा निगम, अजमेर विद्युत वितरण निगम आदि विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी यूसीसीआई सदस्यों की समस्याओं के निराकरण हेतु उपस्थित थे।
अध्यक्ष श्री हंसराज चौधरी ने शिविर में भाग लेने वाले सभी यूसीसीआई सदस्यों एवं सरकारी विभागों के अधिकारियों का स्वागत किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आशीष छाबड़ा ने शिविर का संचालन करते हुए प्राप्त समस्याओं का विवरण जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त निदेशक श्री विपुल जानी को प्रस्तुत किया।


शिविर में मैसर्स कॉरपोरेट चेनल्स इंडिया प्रा.लि. की राज्य कर्मचारी बीमा निगम से सम्बन्धित समस्या का समाधान हुआ। ईएसआईसी के अधिकारी ने जानकारी दी कि कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर की अपडेट नहीं होने के कारण मैसर्स कॉरपोरेट चेनल्स को उक्त दिक्कत पेश आ रही थी। निगम द्वारा सॉफ्टवेयर को अपडेट करके कॉरपोरेट चेनल की समस्या हल कर दी गई है।
मैसर्स लक्ष्मी इंजिनियरिंग वर्क्स द्वारा फैक्ट्री के अन्दर नालियों का पानी घुसने की समस्या रखी गई थी। रीको के अधिकारी द्वारा मैसर्स लक्ष्मी इंजिनियरिंग वर्क्स की समस्या का समाधान किये जाने की जानकारी दी गई।
मैसर्स बन्दुकवाला ईस्पात द्वारा मादड़ी औद्योगिक क्षेत्र में सलोनी कांटे के निकट उनकी फैक्ट्री के गेट के सामने नालियों के बन्द होने के कारण जल निकासी अवरूद्व होने की समस्या रखी गई। जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त निदेशक श्री विपुल जानी के निर्देश पर रीको के अधिकारियों द्वारा तुरन्त मौका मुआयना कर बन्द नाली के सफाई हेतु निर्देश दिये गये।
मैसर्स सिक्योर मीटर्स लि. द्वारा रखी गई नालियों में कचरे के कारण चौकिंग, ड्रेनेज सुधार तथा इण्डस्ट्री के बाहर रोड़ की रिपेयरिंग की समस्या के संदर्भ में रीको के प्रतिनिधि द्वारा जानकारी दी गई कि बन्द नालियां साफ कराने की व्यवस्था की जा रही है तथा रोड़ रिपेयरिंग हेतु कार्यादेश जारी कर दिया गया है एवं सितम्बर माह तक कार्य पूर्ण हो जायेगा।
मैसर्स मिराज पाईप्स एण्ड फिटिंग्स द्वारा राजस्थान इन्वेस्टमेन्ट प्रमोशन स्कीम-2010 के अन्तर्गत वर्ष 2014-15 के प्रथम तिमाही की सबसिडी की गणना बाबत् समस्या रखी गई। वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त श्री रविन्द्र जैन ने जानकारी दी कि मिराज पाईप्स की उक्त समस्या का निराकरण कर दिया गया है।
मैसर्स मेवाड़ हाईटेक इंजिनियरिंग द्वारा हवा मगरी क्षेत्र में ड्रेनेज की समस्या रखी गई थी। उद्योग के सामने से जल की निकासी हेतु नाली का मार्ग आगे दीवार होने के कारण बन्द होने से पानी भरने एवं कीचड़ होने की समस्या रखी गई थी।
यूआईटी के प्रतिनिधि द्वारा जानकारी दी गई कि पटवारी से वस्तु स्थिति दिखा कर जल निकासी हेतु ड्रेनेज की व्यवस्था यथाशीघ्र कर दी जायेगी। यूआईटी के प्रतिनिधि द्वारा भुवाणा सर्कल से सुखेर तक सड़क निर्माण हेतु एक करोड़ 60 लाख रूपये का कार्यादेश जारी किये जाने की भी जानकारी दी गई।
यूआईटी प्रतिनिधि ने बताया कि मेवाड़ हॉस्पिटल तक सड़क निर्माण हेतु भी सर्वे का कार्य प्रगति पर है। मैसर्स बन्दूकवाला ईस्पात द्वारा मादड़ी औद्योगिक क्षेत्र में सलोनी कांटे के पास स्थित इलेक्ट्रीक पोल को शिफ्ट किये जाने की समस्या रखी गई जिससे मेन गेट से ट्रको की आवाजाही सुरक्षित संभव हो सके। अजमेर विद्युत वितरण निगम के अधिकारी द्वारा इलेक्ट्रीक पोल शिफ्ट किये जाने के आदेश जारी किये जाने की जानकारी दी।
मैसर्स पी.एच.पी. पोयटस द्वारा तीन टेलिफोन नं. बन्द होने की समस्या प्रस्तुत की गई। बीएसएनएल के अधिकारी द्वारा तुरन्त कार्यवाही करते हुए बन्द टेलिफोन लाईने चालु करवाई गई।
मादड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बरसात के कारण सड़को पर बने गढ्ढो को गिट्टी एवं लाल मिट्टी डालकर तुरन्त प्रभाव से भरने की जानकारी रीको के अधिकारी द्वारा शिविर में दी गई।
सनवाड़ क्षेत्र में नये उद्योग की स्थापना बाबत् अनुमति प्रदान किये जाने की समस्या के संदर्भ में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि सकारात्मक टिप्पणी के साथ फाईल जयपुर मुख्यालय भिजवा दी गई है।
वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त श्री रविन्द्र जैन ने जानकारी दी कि विभाग का ऑन लाईन पोर्टल सुचारू रूप से काम कर रहा है तथा उद्यमियों की जीएसटी माइग्रेशन, कम्पोजिशन आदि सभी सुविधाएं पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। श्री जैन ने जानकारी दी कि उद्योगो की मांग पर ई-वे बिल की व्यवस्था 1 अक्टूबर से लागू किया जाना प्रस्तावित है। इस व्यवस्था के लागू होने से सम्पूर्ण देश में एकरूपता संभव हो सकेगी तथा कुछ राज्यों द्वारा अलग से लगाये जा रहे रोड़ परमिट की व्यवस्था पर भी अंकुश लग सकेगा जिससे उद्यमियों को पूरे देश में कहीं पर भी सुगमता से माल भेजने की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त निदेशक श्री विपुल जानी ने विचार रखते हुए कहा कि यूसीसीआई में समस्या निराकरण शिविर के आयोजन का सकारात्मक पहलु यह है कि यहां प्राप्त होने वाली समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रत्येक माह की पांच तारीख को रीको कार्यालय में औद्योगिक क्षेत्रां की इन्फ्रास्ट्रकचर से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु मासिक बैठक का आयोजन भी किया जा रहा हैं। जिन समस्याओं का समाधान शिविर में नहीं हो पाता है, उन्हें निराकरण हेतु जिला कलक्टर महोदय की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक में समाधान हेतु प्रस्तुत किया जाता है।
शिविर के दौरान ओकासा केमिकल इण्डस्ट्री के श्री कोसर अली एवं पी.एच.पी. पोएट्स के श्री अंकित सिसोदिया ने अपनी-अपनी समस्याओं के निराकरण पर संतोष प्रकट करते हुए शिविर के आयोजन को नियमित रखे जाने का सुझाव दिया। मानद कोषाध्यक्ष श्री जतिन नागौरी ने भी विचार रखे।
शिविर की कार्यवाही का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आशीष छाबड़ा ने किया।
शिविर के अंत में उपाध्यक्ष श्री रमेश सिंघवी ने सभी को आभार ज्ञापित किया।

Total
0
Shares
Previous Post
JITO, Jain International Trade Organisation, UCCI, Udaipur, GST, GST Seminar

जैन इन्टरनेशनल ट्रेड ओर्गेनाईजेशन एवं यूसीसीआई के संयुक्त तत्वावधान में जीएसटी पर सेमिनार का आयोजन

Next Post

धूमधाम से मनी अरवाना मॉल की प्रथम वर्षगांठ

Related Posts
UCCI sent resolution to rajasthan government for filmcity in udaipur

उदयपुर में फिल्मसिटी बनाने हेतु UCCI ने भेजा सरकार को प्रस्ताव

उदयपुर, 23 जुलाई 2020। विगत कई वर्शों से उदयपुरवासियों द्वारा यह मांग उठाई जा रही है कि शहर में फिल्म उद्योग से जुडे पर्यटन को और बढावा देने के लिए फिल्मसिटी बनाई जाए। ज्ञात हो कि उदयपुर सम्भाग में वर्शभर फिल्मों की षूटिंग तथा फिल्मी हस्तियों का आना-जाना निरंतर चलता रहता है।
Read More

राजस्थान ज्यादा पॉजिटिव वाले क्षेत्रों में की जाएगी रेंडम और क्लस्टर सेंपलिंग

राजस्थान ज्यादा पॉजिटिव वाले क्षेत्रों में की जाएगी रेंडम और क्लस्टर सेंपलिंग
Read More
Total
0
Share