राजस्थान ज्यादा पॉजिटिव वाले क्षेत्रों में की जाएगी रेंडम और क्लस्टर सेंपलिंग

राजस्थान ज्यादा पॉजिटिव वाले क्षेत्रों में की जाएगी रेंडम और क्लस्टर सेंपलिंग

जयपुर, 23 जुलाई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में जहां भी पॉजिटिव केसेस की संख्या बढ़ रही है, वहां रेंडम और क्लस्टर सेंपलिंग के जरिए जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसकी शुरुआत सबसे पहले जोधपुर से की जाएगी।

डॉ शर्मा ने बताया कि प्रदेश में बिना किसी लक्षण के पॉजिटिव आने वाले मरीजों को चिन्हित करना या उनकी पहचान करना सबसे बड़ी चुनौती है। जांच के जरिए ही इस बात का पता लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जोधपुर सिटी में पॉजिटिव को चिन्हित करने के लिए रामगंज मॉडल में काम में ली गई रेंडम सेंपलिंग पद्धति अपनाई जाएगी।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पॉजिटिव से नेगेटिव का रेशो देश के 10 बड़े राज्यों में सबसे बेहतर है और प्रदेश में मृत्यु दर भी राष्ट्रीय औसत से कम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मृत्यु दर 2.34% से 1.38% हो गई है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का संदेश भी है कि कोरोना से प्रदेश में कोई भी मृत्यु ना हो।

डॉ शर्मा ने कहा कि प्लाज्मा थेरेपी का राज्य में सफल परीक्षण किया गया है। जयपुर के अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी आईसीएमआर से अनुमति लेकर प्लाज्मा थेरेपी से इलाज करने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में पॉजिटिव से नेगेटिव आने वाले मरीजों का डाटा बनाया जाएगा। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें प्लाज्मा डोनेट करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के क्वारांटाइन सेंटर में खानपान व स्वच्छता की सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश अधिकारियों को जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीकानेर, पाली, बाड़मेर, भिवाड़ी जैसे क्षेत्र जहां सुपर स्प्रेडर के जरिए पॉजिटिव केसेस बढ़ रहे हैं उन क्षेत्रों में भी विशेष ध्यान देने के निर्देश जारी किए हैं ताकि कोरोना को आसानी से नियंत्रित किया जा सके।

Total
0
Shares
Previous Post
UCCI sent resolution to rajasthan government for filmcity in udaipur

उदयपुर में फिल्मसिटी बनाने हेतु UCCI ने भेजा सरकार को प्रस्ताव

Next Post

सवाई मानसिंह अस्पताल में होगी प्रदेश के पहले प्लाज्मा बैंक की स्थापना

Related Posts
NewsDropBox

गुजरात हाईकोर्ट से लगा हार्दिक पटेल को झटका, नहीं लड़ पाएंगे लोकसभा चुनाव

गुजरात में पाटीदार अनामत आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को बड़ा झटका लगा है। गुजरात हाईकोर्ट ने हार्दिक…
Read More

ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या वाले धार्मिक स्थल 1 जुलाई से खुल सकेंगे-मुख्यमंत्री

ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या वाले धार्मिक स्थल 1 जुलाई से खुल सकेंगे-मुख्यमंत्रीजयपुर, 28 जून। मुख्यमंत्री श्री…
Read More
Total
0
Share