सवाई मानसिंह अस्पताल में होगी प्रदेश के पहले प्लाज्मा बैंक की स्थापना

राजस्थान सतर्क है सवाई मानसिंह अस्पताल में होगी प्रदेश के पहले प्लाज्मा बैंक की स्थापना

राजस्थान सतर्क है हैसवाई मानसिंह अस्पताल में होगी प्रदेश के पहले प्लाज्मा बैंक की स्थापना

जयपुर, 24 जुलाई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि कोविड-19 से और बेहतर तरीके से लड़ने के लिए प्रदेश के सवाई मानसिंह अस्पताल में प्लाज्मा बैंक स्थापना करने की शुरुआत की जा रही है। 
डॉ. शर्मा ने शुक्रवार को प्लाज्मा बैंक का पोस्टर जारी करते हुए कोरोना विजेताओं से ज्यादा से ज्यादा प्लाज्मा दान करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में राजस्थान सरकार आमजन के स्वास्थ्य को लेकर अति संवेदनशील है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 की रिकवरी दर को बढ़ाने एवं मृत्युदर को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

 
उन्होंने कहा कि सवाई मानसिंह चिकित्सालय में प्लाज्मा थैरेपी के अप्रत्याशित एवं सराहनीय परिणाम को देखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान के प्रथम प्लाज्मा बैंक की स्थापना सवाई मानसिंह चिकित्सालय, जयपुर में की जा रही है।
डॉ. शर्मा ने सभी कारोना विजेताओं से अपील है कि वे अपना प्लाज्मा दान करें, जिससे कि गंभीर एवं अत्यन्त गंभीर मरीजों का जीवन बचाया जा सके एवं राजस्थान प्रदेश की कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाया जा सके। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि प्लाज्मा देने से नहीं होती कमजोरी कोरोना मरीजों के लिए है ये बहुत जरूरी। 
इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा सचिव श्री वैभव गालरिया, सवाई मानसिंह अस्पताल के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी, डॉ. अजीत सिंह व डॉ. सुनीता बुंदूस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Total
0
Shares
Previous Post

राजस्थान ज्यादा पॉजिटिव वाले क्षेत्रों में की जाएगी रेंडम और क्लस्टर सेंपलिंग

Next Post

भारत-ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार समझौता एवं चरणबद्ध तरीके से अर्ली हार्वेस्ट करारों की दिशा में साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की

Related Posts

फरवरी से खत्म हो रहे ड्राइविंग लाइसेंस की वैलिडिटी जून अंत तक बढ़ाई गई, लोगों को राहत

केंद्र सरकार ने एक फरवरी से खत्म ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट और रजिस्ट्रेशन जैसे दस्तावेज की वैधता 30 जून…
Read More

प्रधानमंत्री का अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक में संबोधन

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव्स के अध्यक्ष महामहिम श्री केविन मैक्कार्थी;…
Read More

बुधवार को तीन फ्लाइट से 545 प्रवासी राजधानी जयपुर पहुंचे18 जून को 4 फ्लाइटाें से आएंगे प्रवासी राजधानी जयपुर पहुंचे

बुधवार को तीन फ्लाइट से 545 प्रवासी राजधानी जयपुर पहुंचे18 जून को 4 फ्लाइटाें से आएंगे प्रवासी राजधानी जयपुर पहुंचे
Read More
Total
0
Share