प्रधानमंत्री का अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक में संबोधन

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव्स के अध्यक्ष महामहिम श्री केविन मैक्कार्थी; सीनेट में बहुमत के नेता महामहिम श्री चार्ल्स शूमर; सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के नेता महामहिम श्री मिच मैककोनेल और सदन में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता महामहिम श्री हकीम जेफ्रीस के निमंत्रण पर 22 जून 2023 को संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।

इस अवसर पर संयुक्त राज्य अमेरिका की उपराष्ट्रपति महामहिम सुश्री कमला हैरिस भी उपस्थित थीं।

कैपिटल हिल पहुंचने पर कांग्रेस के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री का औपचारिक रूप से स्वागत किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने सदन के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी और कांग्रेस के विभिन्न नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कीं।

अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच के संबंधों को मजबूत करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस में लंबे समय से चले आ रहे और मजबूत द्विदलीय समर्थन की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच के द्विपक्षीय संबंधों में हुई तेज प्रगति के बारे में बात की तथा द्विपक्षीय संबंधों को और ऊपर उठाने से संबंधित अपने दृष्टिकोण को साझा किया। उन्होंने भारत की व्यापक प्रगति और दुनिया के लिए उसके द्वारा पेश किए जाने वाले अवसरों को भी रेखांकित किया।

अध्यक्ष मैक्कार्थी ने प्रधानमंत्री के सम्मान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया। संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस की संयुक्त बैठक में प्रधानमंत्री का यह दूसरा संबोधन था। उन्होंने इससे पहले सितंबर 2016 में संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था।  

******

Total
0
Shares
Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी ने आज पुणे में आयोजित जी-20 शिक्षा मंत्रियों की बैठक को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया

Next Post

पुजारा और उमेश भारतीय टेस्ट टीम से बाहर, वेस्टइंडीज दौरे पर जायसवाल, गायकवाड और मुकेश को मौका; वनडे में सैमसन की वापसी

Related Posts

ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत ईरान में फंसे 687 भारतीयों को लेकर स्वेदश रवाना हुआ आईएनएस जलाश्व

ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत ईरान में फंसे 687 भारतीयों को लेकर स्वेदश रवाना हुआ आईएनएस जलाश्व
Read More
श्री एकलिंगनाथ जी दर्शन - Ekling Ji Mewar Udaipur

श्री एकलिंगनाथ जी के हरियाली अमावस्या पर अभिलेखीय चित्र के दर्शन

सावन मास में प्रत्येक सोमवार को मेवाड़ अधिपति परमेश्वरांजी महाराज श्री एकलिंगनाथ जी के प्राचीन चित्रों के दर्शन नित्य प्रणालिका के अनुसार इटर्नल मेवाड़ के पेज़ पर किये जा रहे है। सावन मास के कृष्ण पक्ष के 15वें दिन हरियाली अमावस्या मनाई जाती है।
Read More
Total
0
Share