पुजारा और उमेश भारतीय टेस्ट टीम से बाहर, वेस्टइंडीज दौरे पर जायसवाल, गायकवाड और मुकेश को मौका; वनडे में सैमसन की वापसी

वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो टेस्ट मैचों और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और तेज गेंदबाज उमेश यादव को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं, मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड को जगह मिली है। वहीं, तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की वापसी हुई है। अजिंक्य रहाणे को टेस्ट सीरीज के लिए उप-कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में 18 महीने बाद टीम इंडिया में रहाणे की वापसी हुई थी। रहाणे ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 89 और 46 रन की पारी खेली थी। वनडे टीम में विकेटकीपर संजू सैमसन की वापसी हुई है। उन्हें चोटिल केएल राहुल की जगह टीम में शामिल किया गया है। सैमसन अपना आखिरी वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 2022 में खेले थे। वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलेगी। टीम इंडिया पहले दो टेस्ट मैच खेलेगी। पहला मैच 12 जुलाई और दूसरा 20 जुलाई से होगा। वनडे सीरीज 27 जुलाई से शुरू होगी, वहीं पांच मैचों की टी-20 सीरीज 3 अगस्त से 13 अगस्त तक चलेगी।

भारतीय टेस्ट टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड, यशस्वी जायसवाल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, ईशान किशन (विकेटकीपर) और नवदीप सैनी।

भारतीय वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

****

Total
0
Shares
Previous Post

प्रधानमंत्री का अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक में संबोधन

Next Post

PM addresses 17th Indian Cooperative Congress in New Delhi

Related Posts

INDIAN ARMY HANDS OVER 20 FULLY TRAINED MILITARY HORSES AND 10 MINE DETECTION DOGS TO BANGLADESH ARMY

In an endeavor to further strengthen the bilateral relations between the two countries in general and between the two Armies in particular, the Indian Army gifted 20 fully trained military horses and 10 mine detection dogs to Bangladesh Army. These equines and canines were trained by the Remount and Veterinary Corps of Indian Army. The Indian Army has also trained Bangladesh Army personnel for training and handling these specialist dogs and horses.
Read More

उपभोक्ता मामले विभाग ने बढ़ती खुदरा कीमतों को नियंत्रित करने के लिए, अधिक खपत वाली जगहों पर वितरण हेतु आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर की सीधी खरीद का निर्देश दिया है

उपभोक्ता मामलों के विभाग ने राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) और राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी महासंघ (एनसीसीएफ) को…
Read More

प्रदेश में कोरोना जागरूकता विशेष अभियान भी बनेगा अन्य राज्यों के लिए मिसाल -चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

प्रदेश में कोरोना जागरूकता विशेष अभियान भी बनेगा अन्य राज्यों के लिए मिसाल-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री
Read More
Total
0
Share