गुजरात हाईकोर्ट से लगा हार्दिक पटेल को झटका, नहीं लड़ पाएंगे लोकसभा चुनाव

NewsDropBox

गुजरात में पाटीदार अनामत आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को बड़ा झटका लगा है। गुजरात हाईकोर्ट ने हार्दिक पटेल के चुनाव लड़ने के अरमानों पर पानी फेरते हुए उनके खिलाफ फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उन्हें चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं दी है। हार्दिक के पास सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं लेकिन इसके लिए उनके पास बेहद कम वक्त बता है।

गुजरात हाईकोर्ट ने पिछले दिनों ही हार्दिक पटेल को निचली अदालत से मिली सजा के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था। हार्दिक ने 8 मार्च को दायर अपनी याचिका में अपील की थी कि उन्हें देशद्रोह के मामले में निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सजा पर रोक लगा दी जाए।

हालांकि, हाईकोर्ट ने उनकी यह अपील खारिज करते हुए उनकी सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इसके बाद अब हार्दिक पटेल लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। 12 मार्च को कांग्रेस में शामिल हुए हार्दिक पटेल को कांग्रेस गुजरात के जामनगर से चुनाव में उतारने की तैयारी में थी।

Total
0
Shares
Previous Post

खुशखबरीः अब फोन में दिखाएं ड्राइविंग लाइसेंस और RC

Next Post
Earth Hour 2019

EarthHour2019 : धरती को बचाने के मकसद से शनिवार की रात एक घंटे बंद रखें बिजली

Related Posts

अंडमान-निकोबार कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट के लोकार्पण के अवसर पर प्रधानमंत्री के सम्बो‍धन का मूल पाठ

भारत की आज़ादी की तपोस्थली, संकल्पस्थली, अंडमान-निकोबार की भूमि और वहां रहने वाले सभी लोगों को मेरा नमस्कार !!!…
Read More
COVID-19 test must for visitors from Maharashtra and Kerala in Rajasthan

क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों की धोखाधड़ी से बचाने के लिए जरूरत हुई तो कानून भी बनायेंगे – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश के लाखों लोग क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों की धोखाधड़ी का शिकार हुये हैं। यह एक गंभीर चिंता का विषय है।
Read More
Total
0
Share