ऊर्जा की बचत कर धरती को बचाने और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित कल देने के उद्देश्य से शनिवार रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक अर्थ ऑवर (Earth Hour) होगा। इस मुहिम में शामिल होने वाले लोग और प्रतिष्ठान एक घंटे के लिए बत्तियां बंद रखेंगे। यानि पूरे एक घंटे कर दुनिया में ‘अंधेरा’ होगा, ताकि हमारा कल उजाले की अहमियत को समझ सके।
187 देश अर्थ ऑवर में होंगे शामिल
अर्थ ऑवर हर साल एक प्रेरणादायक थीम पर आधारित होता है। इस का थीम ‘जीने का तरीका बदलो’ रखा गया है। इसमें 187 देशों के सात हजार से ज्यादा शहर हिस्सा ले रहे हैं। वैश्विक संस्था वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर हर इसका आयोजन करता है। इसे जनभागीदारी बनाने के लिए वह सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहा है।
एक घंटे बंद रहेगी बिजली
बात भारत की करें तो 30 मार्च की रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, चारमीनार, विक्टोरिया टर्मिनस, दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर और जहां संभव हो उन सरकारी दफ्तरों के साथ कई अन्य बड़े प्रतिष्ठान इसमें शामिल होंगे।
Related Posts
Jio बना दुनिया का पांचवां स्ट्रॉंगेस्ट ब्रांड, एप्पल, एमेजॉन, अलीबाबा और पेप्सी को पीछे छोड़ा
जियो टेलिकॉम सेक्टर में ब्रांड वैल्यू के लिहाज से सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड है, जहां पूरे उद्योग में नकारात्मक वृद्धि देखी जा रही है वहीं जियो का ब्रांड वैल्यू 4.8 बिलियन डॉलर हो गया है।
TechnipFMC in India Receives National CSR Award From the Honorable President of India
TechnipFMC has been recognized with India’s most prestigious award, the National CSR Award (NCSRA), in the category of…
Ministry of Tourism organises week long celebrations for International Day of Yoga
The Ministry of Tourism’s week-long celebrations of International day of Yoga began on 15th June, 2020 with a…