वीवीपैट पर्ची से मिलान करने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया फ़ैसला

News Dropbox

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चुनाव आयोग को आदेश दिया है कि हर लोकसभा सीट के हर विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथों पर ईवीएम और वीवीपैट पर्चियों का अचानक मिलान किया जाए.

मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा है कि इससे चुनाव प्रकिया में अधिक विश्वसनीयता और प्रामणिकता आएगी.

अभी तक एक ही बूथ पर वीवीपैट पर्चियों का मिलान होता था. इसके ख़िलाफ़ 21 विपक्षी दलों ने सुर्पीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. उनकी मांग थी कि इस संख्या को 50 फ़ीसदी किया जाए.

इस पर चुनाव आयोग ने कहा था कि 50 फ़ीसदी ईवीएम के वीवीपैट पर्चियों का मिलान करने पर लोकसभा चुनाव के नतीजों में पांच-छह दिनों की देरी हो सकती है.. विपक्षी दलों का कहना था कि वो इसके लिए तैयार हैं.

अब चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने कहा है कि कोर्ट का आदेश लागू करने की हर संभव कोशिश की जाएगी. हालांकि, कांग्रेस का कहना है कि कोर्ट का आदेश पर्याप्त नहीं है. उस पर पुनर्विचार करना चाहिए.

Total
0
Shares
Previous Post
News Dropbox

पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर खर्च हुए 443 करोड़, एअर इंडिया ने जारी किए बिल

Next Post
News Dropbox

MHRD मंत्रालय ने जारी की NIFS की रेटिंग

Related Posts
kshatriya society should not forget its traditions and rights

क्षत्रिय समाज अपनी कुल परम्पराओं और अधिकारों को विस्मृत न करें – श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़

कच्छ राजवंष के तीसरे पूर्व शासक, 85 वर्षीय महाराव प्रागमल (तृतीय) की ऑनलाइन शोक सभा में मेवाड़ ने रखे अपने विचार।
Read More

पीएम मोदी देंगे बीकानेर को बड़ी सौगात,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 12 मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण…
Read More

विश्वास स्वरूपम महज एक स्टेच्यू नहीं, बल्कि एक अनुसंधान है – मुरारी बापू

नाथद्वारा, 01 नवम्बर। श्रोताओं ने रचा इतिहास विश्वास स्वरुपम में डेढ़ लाख लोगों ने एक दिन में लिया…
Read More
Total
0
Share