पीएम मोदी देंगे बीकानेर को बड़ी सौगात,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 12 मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।

होने वाले इस आयोजन में बीकानेर मंडल पर दो गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, एक गुड्स शेड तथा 25 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल का लोकार्पण प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल सहित जिले के विधायक सहित आम जन मौजूद रहेंगे।

मंडल रेल प्रबंधक Dr आशीष कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस लाइव प्रोग्राम में बीकानेर की कई योजनाओं को हरी झंडी मिलेगी। वही अमृत भारत योजना के तहत फर्स्ट फेज में बीकानेर का कार्य प्रगति पर है।

कल, 12 मार्च को पीएम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, बीकानेर मंडल पर दो गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, एक गुड्स शेड तथा 25 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल का लोकार्पण पीएम मोदी करेंगे।

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को भारतीय रेलवे में माल लदान के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर 2843 किलोमीटर की दूरी को कवर करता है और यह 6 हजार किमी से अधिक ट्रैक लिंकिंग वाली परियोजना है। इस पूरे कॉरिडोर में समपार फाटक नहीं हैं और 535 बड़े एंव 4643 छोटे पुल बनाए गए हैं। करीब 80 प्रतिशत मार्ग भारतीय रेल के समानांतर बनाया गया है।

पूर्वी फ्रेट कॉरिडोर में जहां कार्य पूरा हो चुका है और मालगाड़ियों का संचालन सुचारू है। जबकि पश्चिमी फ्रेट कॉरिडोर में अब तक करीब 80 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। इन दोनों कॉरिडोर के पूरा होने से रेलवे में माल लदान को नई गति मिलेगी। इसी लिहाज से भविष्य में ईस्ट कोस्ट कॉरिडोर, पूर्वी-पश्चिमी सब कॉरिडोर और उत्तर-दक्षिणी कॉरिडोर बनाए जाएंगे।

Total
0
Shares
Previous Post

Rajasthan Election 2023 : चाय से लेकर रसगुल्ला-गुलाब जामुन तक के दाम तय, यहां देखें पूरी रेट लिस्ट

Next Post

नवीन तकनीक का उपयोग कर राजनीति को जनोपयोगी बनाने में जुटे केन्द्रीय मंत्री एवं अलवर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव

Related Posts
अनलॉक 4.0: राजस्थान खुलेंगे स्कूल, गहलोत सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

अनलॉक 4.0: राजस्थान में खुलेंगे स्कूल, गहलोत सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

स्कूलों को स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा. वहीं, स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक संस्थान और कोचिंग संस्थान 30 सितंबर तक नियमित कक्षाएं नहीं ले सकेंगे.
Read More
Total
0
Share