पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर खर्च हुए 443 करोड़, एअर इंडिया ने जारी किए बिल

News Dropbox

देश की सरकारी एयरलाइंस एअर इंडिया ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले पांच साल में की गई विदेशी यात्राओं का बिल जारी किया है। एअर इंडिया ने अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की आधिकारिक विदेश यात्राओं के लिए 443.4 करोड़ रुपये का बिल सरकार को थमाया है।

पीएमओ के अनुसार , पीएम द्वारा की गई पांच और विदेशी यात्राओं पर होने वाले खर्च का एयरलाइन को भुगतान होना बाकी है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं के लिए आधिकारिक एअर इंडिया एयरलाइन है।

एअर इंडिया के विमान को मई 2014 में नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद की 44 देशों की अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर भेजा गया है। इन यात्राओं का एयरलाइन पीएमओ को बिल भेजती है। तब सरकार द्वारा पैसा एअर इंडिया को हस्तांतरित किया जाता है। प्रधानमंत्री के इस महीन संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जाने की उम्मीद है।

ऐसा माना जा रहा है कि, यह उनके इस कार्यकाल की अंतिम आधिकारिक यात्रा हो सकती है। वे यूएई में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्राप्त करने के लिए जा सकते हैं। बता दें कि, उन्होंने दोनों देशों के मध्य द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है। पीएम मोदी ने पिछले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अधिक यात्राएं की हैं।

Total
0
Shares
Previous Post
News Dropbox

Irrfan Khan snapped on the sets of ‘Angrezi Medium’in Udaipur

Next Post
News Dropbox

वीवीपैट पर्ची से मिलान करने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया फ़ैसला

Related Posts

राफेल लड़ाकू विमानों ने फ्रांस से भारत के लिए आज भर दी है उड़ान

(भारतीय वायु सेना) राफेल लड़ाकू विमानों ने आज सुबह फ्रांस के मेरिग्नैक स्थित दसॉल्ट एविएशन फैसिलिटी से भारत के लिए उड़ान…
Read More
Total
0
Share