राफेल लड़ाकू विमानों ने फ्रांस से भारत के लिए आज भर दी है उड़ान

(भारतीय वायु सेना) राफेल लड़ाकू विमानों ने आज सुबह फ्रांस के मेरिग्नैक स्थित दसॉल्ट एविएशन फैसिलिटी से भारत के लिए उड़ान भर दी है। इन पांच विमानों में तीन सिंगल सीटर विमान और दो ट्विन सीटर विमान शामिल हैं।

इन विमानों का आगमन दो चरणों में करने की योजना बनाई गई है। इन विमानों को वहां से लाने की जिम्‍मेदारी भारतीय वायुसेना के पायलटों को दी गई है जिन्होंने इन विमानों को उड़ाने का व्यापक प्रशिक्षण लिया है। वहां से आगमन के पहले चरण के दौरान हवा से हवा में ईंधन भरने का काम भी यही पायलट करेंगे। फ्रांसीसी वायु सेना द्वारा उपलब्‍ध कराए गए विशेष टैंकर की सहायता से यह काम सफलतापूर्वक किया जाएगा। 

इन विमानों के 29 जुलाई 2020 को अंबाला स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर पहुंचने की संभावना है। हालांकि, इन विमानों के आगमन के दौरान मौसम को भी ध्‍यान में रखना होगा। नंबर 17 स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज’ को राफेल विमानों से लैस इस सैन्‍य बेस पर तैयार किया जा रहा है।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

प्रधानमंत्री 27 जुलाई को उच्च प्रवाह क्षमता वाली कोविड-19 परीक्षण सुविधाओं का शुभारंभ करेंगे

Next Post

अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का शुभ मुहूर्त 05 अगस्त 2020 को भूमि पूजन के साथ प्राम्भ होने वाला है।

Related Posts

टेक्सटाइल, रक्षा एवं उड्डयन क्षेत्र में होगा 4000 करोड़ रूपये का निवेश

टेक्सटाइल, रक्षा एवं उड्डयन क्षेत्र में होगा 4000 करोड़ रूपये का निवेशमुख्यमंत्री की उपस्थिति मे श्री वल्लभ पित्ती…
Read More
guidelines for Unlock 4

केंद्र सरकार ने जारी की अनलॉक – 4 की गाइडलाइन्स | धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में 100 लोग हो सकेंगे शामिल

केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी कर दी है. इसके तहत जहां अभी भी कुछ मामलों में पाबंदियां रहेंगी वहीं कुछ मामलों में सरकार ने राहत भी दी है. सरकार ने शर्तों के साथ 7 सितंबर से मेट्रो चलाने की मंजूरी दे दी है. वहीं, 21 सितंबर से धार्मिक आयोजन में 100 लोगों के शामिल होने की भी इजाजत दे दी गई है.
Read More
Total
0
Share