कोरोना वायरस के बढ़ते खौफ के बीच आयुष मंत्रालय ने वायरस से लड़ने के लिए कुछ जरूरी टिप्स बताए

कोरोना वायरस के बढ़ते खौफ के बीच आयुष मंत्रालय ने वायरस से लड़ने के लिए कुछ जरूरी टिप्स बताए ।
मंत्रालय ने इस महामारी से बचाव के घरेलू और आयुर्वेदिक टिप्स दिए। मंत्रालय ने दिनभर गर्म पानी पीने, हर दिन कम से कम 30 मिनट योग अभ्यास, प्राणायाम करने और ध्यान लगाने तथा भोजन पकाने के दौरान हल्दी, जीरा और धनिया जैसे मसालों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए सुबह 10 ग्राम यानी एक चम्मच च्यवनप्राश खाने (डायबिटीज के मरीजों को बिना शुगर वाला) जैसे कुछ आयुर्वेदिक उपायों का जिक्र किया।

उन्होंने अपने बयान में बताया हम सभी जानते हैं कि इलाज से बेहतर रोकथाम है। अभी तक COVID-19 के लिए कोई दवा नहीं है तो अच्छा होगा कि ऐसे एहतियाती कदम उठाए जाए जो इस वक्त में हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं।

आयुष मंत्रालय ने दिन में एक या दो बार हर्बल चाय पीने या तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, सूखी अदरक और किशमिश का काढ़ा पीने तथा 150 मिलीलीटर गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी डालकर पीने की भी सलाह दी है। इसके अलावा सुबह और शाम दो बार नाक के दोनों नथुनों में तिल या नारियल का तेल या घी लगाने जैसे कुछ आसान आयुर्वेदिक उपाय भी सुझाए। अगल आपकों सूखी खांसी या गले में सूजन है तो दिन में एक बार पुदीने की ताजा पत्ती या अजवाइन के साथ भांप लेने की सलाह दी है और खांसी या गले में खराश के लिए दिन में दो-तीन बार प्राकृतिक शक्कर या शहद के साथ लौंग का पाउडर लेने के लिए भी कहा है।

Total
0
Shares
Previous Post

फरवरी से खत्म हो रहे ड्राइविंग लाइसेंस की वैलिडिटी जून अंत तक बढ़ाई गई, लोगों को राहत

Next Post

आयकर विभाग की लोगों को राहत, टीडीएस छूट का फॉर्म भरने के लिए मिलेगा और समय

Related Posts

महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन सम्मान समारोह 15 मार्च को, आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर

उदयपुर, 8 दिसम्बर। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर द्वारा प्रदान किये जाने वाले महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन वार्षिक सम्मान…
Read More
Total
0
Share