उदयपुर, 15 मई/कोरोना महामारी के दौरान शहर के कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों में रिलायंस स्टोर के बाद अब बिग बाजार को भी राशन सामग्री की होम डिलीवरी के लिए अधिकृत किया गया है।
जिला रसद अधिकारी ज्योति ककवानी ने बताया कि बिग बाजार के मैनेजर ने भी कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों में राशन सामग्री की होम डिलीवरी करने की मंशा जाहिर की है। इस संबंध में शहर में बिग बाजार के दो स्टोर यथा सुखाडिया सर्कल एवं सेलिब्रेशन मॉल द्वारा भी आवंटित कर्फ्यूग्रस्त थाना क्षेत्रवार डिलीवरी की व्यवस्था प्रारंभी की जा रही है।
निर्धारित व्यवस्था के तहत धानमण्डी, सूरजपोल, घंटाघर व अंबामाता थाना क्षेत्र में सुखाडि़या सर्कल स्थित स्टोर द्वारा तथा प्रतापनगर, सुखेर व भूपालपुरा थाना क्षेत्र के लिए सेलिब्रेशन मॉल स्थित स्टोर द्वारा राशन सामग्री की होम डिलीवरी की जाएगी।
20 कार्मिक करेंगे होम डिलीवरी:
डीएसओ ककवानी ने बताया कि दोनों स्टोर में 10-10 डिलीवरी बॉय रखे हैं, जो उपभोक्ताओं द्वारा व्हॉट्अप एवं फोन से प्राप्त बुकिंग सामग्री को डोर स्टेप डिलीवरी करंेगें। इस हेतु प्रत्येक स्टोर से 5-5 नम्बर जारी किये है। बुकिंग का समय प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।
इन नंबरों पर होगी बुकिंग:
ककवानी ने बताया कि सुखाडिया सर्कल स्टोर के लिए व्हॉट्सअप से मोबाईल नंबर 8854935063, 9001477182 व 9784400502, कस्टमर केयर नंबर 7878633084 व फोन से 0294-2426756 नंबर पर बुकिंग की जा सकती है।
इसी प्रकार सेलिब्रेशन मॉल स्थित स्टोर पर व्हॉट्सअप के जरिए मोबाईल नंबर 6375038734, 6396484847 व 9413171628, कस्टमर केयर नंबर 7982860776 व फोन नंबर 0294-3041344 पर बुंकिग कर सकते है। आर्डर लेने के पश्चात् आर्डर को 24 घण्टे के अन्तराल में कस्टमर को सामग्री पहुंचायी जाएगी।
कस्टमर केयर नंबर पर नहीं होगी बुकिंग
कस्टमर केयर पर सामग्री बुकिंग नहीं होगी। सामग्री की समय पर आपूर्ति न होने पर बिग बाजार के कस्टमर केयर से बात की जा सकती है।
Related Posts
मुरारी बापू की रामकथा 29 अक्टूबर से नाथद्वारा में, विश्वास स्वरुपम लोकार्पण महोत्सव के तहत होगा आयोजन, लाखों श्रोता देश विदेश से करेंगे शिरकत
नाथद्वारा। संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से श्रीजी की नगरी में 29 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक…
“In our LiFEtime” Campaign launched by India at COP 27, Sharm El-Sheikh
National Museum of Natural History (NMNH), under the Ministry of Environment Forest and Climate Change and United Nations…
प्रदेश में गर्मियों में पेयजल प्रबंधन सभी जिलों में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए कलक्टर्स को सतत मॉनिटरिंग के निर्देश
राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में गर्मिर्यों में सफल पेयजल प्रबंधन के लिए जिला कलक्टर्स को…



