मिराज का नया स्माल टोस्ट पैक लांच

Miraj Launched New Small Toast Pack

स्वाद वही सूरत नई पेशकश के साथ 2 रुपये में मिलेगा टोस्ट पैक

उदयपुर 1 अगस्त। मिराज समूह की सहायक कम्पनी मिराज एफ एम सी जी के उत्पादों ने अल्प समय में ही देश में काफी शोहरत प्राप्त कर ली है इसका कारण इसमें प्रयुक्त सभी संघटक (इण्डीग्रेण्ड्स) का शुद्ध होना तथा अत्याधुनिक सयंत्रों में इनका निर्माण करना है। इसे देखते हुए कंपनी ने अपने प्रमुख उत्पादों में एक मिराज टोस्ट को नए ओर छोटे 2 रुपये वाले पैक व टोस्ट की नई पैकेजिंग को लांच किया है।

मिराज आचरण परिसर में ग्रुप के चैयरमेन मदन पालीवाल, वाईस चेयरमैन मंत्रराज पालीवाल नए टोस्ट पैक को लांच करते हुए।
मिराज आचरण परिसर में ग्रुप के चैयरमेन मदन पालीवाल, वाईस चेयरमैन मंत्रराज पालीवाल नए टोस्ट पैक को लांच करते हुए।

शनिवार को राबचा स्थित मिराज आचरण परिसर में ग्रुप के चैयरमेन मदन पालीवाल, वाईस चेयरमैन मंत्रराज पालीवाल, देवेंद्र सिंह ओबराय ने एक भव्य समारोह में इसे लांच किया। मिराज एफ एम सी जी के ओबराय ने बताया कि कम्पनी की स्थापना जून 2003 में मिराज एफ एम सी जी के नाम से नाथद्वारा में की गई और कम्पनी ने मिराज ब्राण्ड नेम से अपने स्वादिष्ट नमकीन उत्पाद,बेकरी उत्पाद, मिराज पराठा, मिराज स्टिकस की विशेष श्रंखला को बाजार में पेश किए। कम्पनी विभिन्न स्वादों में बेकरी,नमकीन और स्नैक्स पेश कर रही है।

इसके  उत्पादों का निर्माण नाथद्वारा में किया जाता हे तथा विपणन राजस्थान के अलावा गुजरात,मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और नई दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में किया जाता है। सेल्स एंड मार्केटिंग हेड देवेंद्र सिंह ओबराय ने बताया कि प्रतिस्पर्धात्मक कीमत और शुद्धता के कारण इसके उत्पादों को काफी पसंद किया जा रहा है। वर्तमान में मिराज के उत्पादों में भुजिया, टेस्टी (बेसन मूंगफली), खट्टा मीठा , रतलामी सेव, मूंग दाल और आलु भुजिया, मिराज टोस्ट, मिराज परांठा है।

उत्पाद निर्माण के लिए श्रेष्ठ क्वालिटी ओर पूरी शुद्धता वाले संगठक का प्रयोग किया जाता है। इसकी पैकिंग और उत्पादन स्वचलित मशीनों से किया जाता है और प्रयास यही किया जा रहा है कि हर उत्पाद कॉलेस्ट्रॉल फ्री हो। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कम्पनी अपने उत्पादों के विकास और मार्केटिंग में जुटी है । साथ ही नई पैकेजिंग में शीघ्र ही टोस्ट के 7 और अलग अलग स्वाद वाले 10 और 20 रुपए वाले किफायती पैक भी लांच करने जा रहे हैं। इन पैकों को लांच करने का मकसद है कि हमारे उत्पाद जन-जन तक पहुंच सके। उन्होंने बताया कि टोस्ट निर्माण में हमारा प्रयास यही है कि टोस्ट की पारंपरिक सुगन्ध और स्वच्छता बरकरार रहे।

Total
0
Shares
Previous Post

मुख्यमंत्री ने की कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा|

Next Post

न्यूज हब कुंभलगढ़ पोर्टल लॉन्च, डॉ. आनंद गुप्ता बोले : हर काम के लिए पॉजिटिव वाइब्स जरूरी

Related Posts
Rajasthan T-20 Team - Ashok Menaria, Dishant Yagnik, Nikhil Doru

Rajasthan T-20 Team का चयन, उदयपुर के अशोक मेनरिया कप्तान, निखिल डोरू चीफ कोच

सैयद मुश्ताक अली टी- 20 के लिए राजस्थान टीम का चयन किया गया। उदयपुर के अशोक मेनारिया राजस्थान क्रिकेट टीम के कप्तान बनाए गए हैं। उदयपुर के निखिल डोरू को चीफ कोच, और दिशांत याज्ञनिक और पुनीत यादव को सहायक कोच का जिम्मा सौंपा गया है।
Read More
Total
0
Share