दो दिवसीय निःशुल्क ‘‘नस्य कर्म’’ आयुर्वेदिक कार्यशाला का समापन

दो दिवसीय निःशुल्क ‘‘नस्य कर्म’’ आयुर्वेदिक कार्यशाला का समापन

कोविड-19 महामारी को देखते हुए उदयपुर आयुर्वेदिक कार्यशाला में स्थित कला आश्रम वेलनेस सेन्टर, 21-बी, दैत्यमगरी, उदयपुर परिसर में दो दिवसीय निःशुल्क ‘‘नस्य कर्म’’ कार्यशाला आज दिनांक 5.7.2020 (रविवार) को सम्पन्न हुई। कला आश्रम वेलनेस सेन्टर के निदेशक डाॅ. दिनेश खत्री ने निःशुल्क ‘‘नस्य कर्म’’ कार्यशाला का समापन किया। आयुर्वेदिक कार्यशाला के दूसरे व अन्तिम दिन केरल के अनुभवी आयुर्वेद पंचकर्म विशेषज्ञ डाॅ. संजय एम. के दिशा निर्देशन में किया गया।

 आयुर्वेदिक

डाॅ. सरोज शर्मा ने बताया कि निःशुल्क नस्य कर्म आयुर्वेदिक कार्यशाला के दूसरे दिवस में डाॅ. संजय एम. द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से ‘‘नस्य कर्म’’ थैरेपी दी गई। इच्छुक व्यक्तियों को नस्य कर्म थैरेपी द्वारा माइग्रेन, एलर्जी, साइनासाइटीस, नेत्र रोग, अनिद्रा की चिकित्सा की तथा इसका उपयोग व तकनीकी सिखाई व बताई गई। डाॅ. संजय एम. ने रोगियों को नस्य कर्म थैरेपी को दिनचर्या के रूप में उपयोग करना सिखाया व विस्तार से जानकारी दी कि इस थैरेपी को घर पर भी रोजाना किया जा सकता है। कार्यशाला में सभी रोगियों को आयुर्वेदिक काढ़ा भी पिलाया गया।

इस कार्यशाला में समन्वयक डाॅ. योगेश त्रिवेदी एवं नर्सिंग स्टाफ सुनिता पाॅल, मोना हाड़ा, मेनका अहारी, ललित चैधरी का भी पूरा सहयोग रहा। कोविड-19 महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसींग के साथ निःशुल्क नस्य कर्म आयुर्वेदिक कार्यशाला सफलपूर्वक सम्पन्न हुआ।

Total
0
Shares
Previous Post
1,000-bedded hospital with 250 ICU beds operational from today

1,000-bedded hospital with 250 ICU beds operational from today

Next Post

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकाल लोक में महाकाल लोक परियोजना का पहला चरण राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकाल लोक में महाकाल लोक परियोजना का…
Read More
Rajasthan Exam CHO

संविदा सीएचओ भर्ती 2020 अभ्यर्थियों को सभी प्रकार के ऑनलाइन संशोधन करने का अवसर 22 से 24 सितम्बर तक करा सकते हैं संशोधन

जयपुर, 18 सितम्बर। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने संविदा सीएचओ (कम्युनिटी हैल्थ ऑफिसर) भर्ती 2020 के अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में ऑनलाईन संशोधन करने के लिए 22 सितम्बर से 24 सितम्बर 2020 तक अवसर प्रदान किया है।
Read More
Total
0
Share