विवाह स्थल को कार्यक्रम से पहले और बाद करना होगा सैनेटाईज संचालकों को जारी कोविड गाईडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा

देवउठनी एकादशी के साथ ही विवाहों का दौर शुरू हो चुका है। ऎसे में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज जयपुर की और से सभी विवाह स्थल संचालकों को यह निर्देश जारी किये गये है कि विवाह स्थल को समारोह से पूर्व एवं समारोह के बाद सैनेटाईज करवाया जाये।
Guidelines of Covid 19 for Weddings in Rajasthan

देवउठनी एकादशी के साथ ही विवाहों का दौर शुरू हो चुका है। ऎसे में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज जयपुर की और से सभी विवाह स्थल संचालकों को यह निर्देश जारी किये गये है कि विवाह स्थल को समारोह से पूर्व एवं समारोह के बाद सैनेटाईज करवाया जाये। सैनेटाईज करने की मशीन हर विवाह स्थल पर अनिवार्य कर दी गई है। नगर निगम हैरिटेज जयपुर मुख्यालय में गुरूवार को विवाह स्थल संचालकों के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में आयुक्त हैरिटेज लोकबन्धु एवं कार्यवाहक आयुक्त ग्रेटर निगम श्री अरूण गर्ग ने यह निर्देश दिये। 

100 से अधिक मेहमान मिले तो 25 हजार जुर्माना-
विवाह स्थल पर यदि 100 से अधिक मेहमान मिलते है तो विवाह स्थल संचालक पर 25 हजार रूपये जुर्माने का प्रावधान सरकार द्वारा किया गया है। इसके साथ ही सम्बन्धित उपखंड अधिकारी की अनुमति से ही विवाह सम्बन्धित आयोजन किया जा सकेगा। यदि पूर्व अनुमति नहीं ली जाती है, उपस्थित लोग बिना मास्क मिलते है और सोशल डिस्टेसिंग की पालना नहीं की जाती है तो 5  हजार रूपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी प्रत्येक मैरिज गार्डन पर अनिवार्य की गई है। विवाह स्थल पर शौचालय को साफ रखना और सैनेटाईज करवाना भी अनिवार्य किया गया है अन्यथा 5 हजार रूपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक समारोह की विडियोग्राफी करवाना भी अनिवार्य किया गया है। 

सम्पर्क में आने वाले सभी स्थानों पर हो सोडियम हाईपोक्लोराईट का छिड़काव-
आयुक्त लोकबन्धु ने निर्देश दिये है कि विवाह स्थल पर कुर्सियों, सामान्य सुविधाओं एवं मानव सम्पर्क में आने वाले सभी बिन्दुओं जैसे रैलिंग, डोर हैण्डल्स एवं सार्वजनिक सतह आदि की बार-बार सफाई हो एवं सैनेटाईज किया जाये। समारोह के दौरान भी कम से कम एक कर्मचारी इस कार्य के लिये विवाह स्थल संचालकों को नियुक्त करना होगा।

कार्यवाहक आयुक्त श्री अरूण गर्ग ने कहा कि विवाह स्थल संचालक सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने संचालक समिति के पदाधिकारियों से कहा कि वे मैरिज गार्डन संचालकों की बैठक लेकर उन्हें सरकार द्वारा जारी गाईडलाइन का पालन करने की अपील करें। यदि कोई भी मैरिज गार्डन संचालक गाईडलाइन का उल्घंन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। 
बैठक में सभी जोन उपायुक्तों को निर्देश दिये गये है कि वे उनके क्षेत्र में संचालित मैरिज गार्डनों में होने वाले आयोजनों की लगातार निगरानी करवाये यदि कही भी सरकार द्वारा जारी कोरोना गाईडलाइन का उल्घंन होता है तो नियमानुसार सख्त कार्यवाही करवाये।

नो मास्क नो एन्ट्री के फ्लैक्स लगवाये-
सभी विवाह स्थल संचालकों से कोरोना जन आंदोलन अभियान से जुड़ने की अपील करते हुये आयुक्त लोकबन्धु ने कहा कि मैरिज गार्डन संचालक सरकार की गाईडलाईन्स का पालन करने के साथ-साथ मानवता के नाते इस आंदोलन से जुड़े। हर विवाह स्थल पर नो मास्क नो एन्ट्री के फ्लैक्स लगवाये ताकि लोग कोरोना के प्रति जागरूक रहे। इस दौरान सभी जोन उपायुक्त एवं मुख्यालयों पर पदस्थापित उपायुक्त उपस्थित रहे। 

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
Now Apply Online for Weddings in Rajasthan

जिला प्रशासन ने विवाह समारोह के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को किया ऑनलाइन जिला कलक्टर ने विवाह समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन की पालना के लिए की अपील

Next Post

विद्युत बिल राशि संग्रहण केन्द्र 28, 29 व 30 नवम्बर को भी खुलेगें 30 नवम्बर तक विद्युत बिल की राशि जमा करवाने पर मिलेगी छूट

Related Posts

Traveling is now a luxury! – The Palace On Wheels

Who in this world does not want to live a King size life? A luxurious lifestyle is a dream that everyone works for. The opulence, exquisite artistic sense and the grandeur that the luxury serves you are the things to vouch for. Yes, luxury gives you pleasure! And if by any chance, you happen to be a “luxuriously- pleasurable traveller”, who wishes to witness the rawness and hospitality of Rajasthan, you cannot ignore travelling in a Palace- The Palace On Wheels.    
Read More

कोविड वेक्सीनेशन का तीसरा चरण एक मार्च से – 60 वर्ष से अधिक आयु वाले और 45 से अधिक आयु के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्ति भी होंगे शामिल – मुख्य सचिव

मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने कहा कि कोविड वेक्सीनेशन के तीसरे चरण में 60 साल और अधिक आयु के बुजुर्गों के साथ-साथ 45 से 59 वर्ष के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को भी शामिल किया गया है। अब सरकारी अस्पताल के साथ-साथ निजी अस्पतालों को भी टीके लगाने के लिए अधिकृत किया जाएगा।
Read More
Nursing Exams Postponed

नर्सिंग छात्रों को कोरोना महामारी के चलते बड़ी राहत, इंटर्नल मार्क्स के आधार पर होंगे प्रमोट

गाइडलाइन के मुताबिक छात्रों को महाविद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगले आगामी शैक्षणिक सत्र में प्रोमोट किया जाएगा. जबकि अंतिम वर्ष के छात्रों का शैक्षिणिक और इंटर्नशिप ऑनलाइन माध्यम से क्लास और skill lab द्वारा मूल्यांकन करवाया जाएगा.
Read More
Total
0
Share