जयपुर, 8 जनवरी। पर्यटन विभाग ने राज्य मेें फिल्म शूटिंग की अनुमति प्रदान करने एवं राजस्थान राज्य में ट्रेवल एजेंसी, एक्सकर्सन एजेंसी व सफारी ऑपरेटर्स का पंजीयन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। पर्यटन विभाग के निदेशक ने बताया कि राज्य में फिल्म शूटिंग की अनुमति एवं ट्रेवल एजेंसी पंजीकरण संबंधी कार्य के लिए समस्त आवेदनsso.rajasthan.gov.in (citizen apps – tourism dept services – application: Permission for Film Shooting/Registration of Travel/Excursion Agency/Safari Operators) के माध्यम से आवेदन स्वीकार किये जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस ऑनलाइन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता के साथ-साथ आवेदक को व्यक्तिगत रूप से राजकीय कार्यालय में उपस्थित होने की बाध्यता दूर होगी तथा प्रदेश में Ease of doing business को बढ़ावा मिलेगा। इन प्रयासों से फिल्म निर्माताओं एवं इच्छुक ट्रेवल एजेन्सी, एक्सकर्सन व सफारी ऑपरेटर्स को वांछित सहयोग उपलब्ध कराने से राजस्थान पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा।
Related Posts
PM announced various projects worth over Rs 3900 crore in Modhera, Mehsana, Gujarat
The Prime Minister, Shri Narendra Modi laid the foundation stone and dedicated various projects worth over Rs 3900…
शुद्ध के लिए युद्ध अभियान 50 किलो पुरानी मिठाइयां एवं घेवर नष्ट कराया
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरोें के खिलाफ जयपुर जिला प्रशासन द्वारा 26 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक चलाए जा रहे ‘‘शुद्ध के लिए युद्ध अभियान’’ के तीसरे दिन खाद्य निरीक्षकों की टीमों ने बुधवार को फागी, सीकर रोड एवं मुहाना मंडी क्षेत्र मेें कार्यवाही की।
PM participates in ceremony to name 21 largest unnamed islands of Andaman & Nicobar Islands after 21 Param Vir Chakra awardees
On Parakram Diwas, the Prime Minister, Shri Narendra Modi participated in a ceremony to name the 21 largest…