बनिहाल में हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले में शामिल बस को कार ने मारी टक्कर, हुआ धमाका

News Dropbox

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर एक सैंट्रो कार में धमाके से अफरा-तफरी मच गई। बनिहाल के पास जब सीआरपीएफ का काफिला गुजर रहा था उसी वक्त एक कार में धमाका हुआ। काफिले में शामिल एक बस को मामूली नुकसान पहुंचा है। प्राथमिक जांच के मुताबिक, धमाके की वजह सिलेंडर फटना है।

सूत्रों के मुताबिक, सैंट्रो कार ने सीआरपीएफ की गाड़ी को टक्कर मारी थी और धमाका हुआ। कार सीआरपीएफ के काफिले के साथ चल रही थी। ध्यान रहे कि सुरक्षाबलों के काफिले के साथ किसी आम नागरिक के कार ले जाने की अनुमति नहीं है।

पुलवामा हमले के बाद जारी हुई एसओपी के मुताबिक सुरक्षा बलों की मूवमेंट के दौरान किसी आम वाहन का हाईवे पर चलना वर्जित किया गया था। जम्मू पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, सेंट्रो कार में सिलिंडर ब्लास्ट हुआ और गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुटी है।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
Home Ministry

गृह मंत्रालय का बड़ा कदम, आतंक पर निगरानी के लिए गठित किया टेरर मॉनीटरिंग ग्रुप

Next Post

आयकर विभाग तय लक्ष्य पाने के करीब

Related Posts
PM MODI FAN | Written Modi From Blood using Knife

पीएम का जबरा फैन, जीत की खुशी में सीने पर चाकू से लिखा ‘मोदी’

लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत की खुशी में बिहार के मोतिहारी का एक युवक ने अपने सीने पर चाकू से पीएम मोदी का नाम लिख डाला है।
Read More

आंकड़ों से पता चलता है कि विगत तीन वर्षों के दौरान भारी वर्षा की घटनाओं में सतत वृद्धि हो रही है।

वर्ष 1891 -2017 के दौरान के आकड़ों के आधार पर, उत्तरी हिंद महासागर में वर्ष में औसतन 5 चक्रवातआए, 4 बंगाल की खाड़ी मे और 1 अरब सागर में आया। हालांकि, हाल के दिनों में उत्तरी हिंद महासागर में चक्रवातों की उत्‍पत्ति की बारंबारता में वृद्धि देखी गई थी। हाल के वर्षों में अध्‍ययनों से भी अरब सागर में प्रचंड चक्रवातों की बारंबारता में वृद्धि का पता चलता है। वर्ष 2017 से 2019 के दौरान उत्तरी हिंद महासागर में बने चक्रवातों का विवरण निम्नलिखित है: वर्ष चक्रवातों की बारंबारता चक्रवातों की कुल संख्या प्रचंड चक्रवात या उससे अधिक तीव्रता वाले चक्रवात अरब सागर बंगाल की खाड़ी 2017…
Read More
Total
0
Share