‘दादू’ की याद में ‘रंगांजलि’ – 10, सितम्बर शाम 7 बजे दर्पण सभागार, शिल्पग्राम, उदयपुर

‘दादू’ !! आज भी इसी नाम से पूरा उदयपुर श्री हेमंत पंड्या ‘दादू’ को याद करता है। प्रख्यात रंगकर्मी, अभिनेता, निर्देशक, बांसुरी वादक और न जाने क्या-क्या। जीवन के कई रंग थे ‘दादू’ में। शायद तभी इसे ‘रंगांजलि’ नाम दिया गया। सन् 2005 में ‘दादू’ के ही शिष्यों के द्वारा शुरू किया ये थिएटर फेस्टिवल इस साल अपने 10 बरस पुरे करने जा रहा है। ‘रंगांजलि’ पूरी तरह से ‘दादू’ और उनके किये गए कार्यो को समर्पित है। अच्छी बात ये है कि फेस्टिवल किसी भी तरह से आर्थिक लाभ के लिए नहीं किया जाता है। ये उनके शिष्यों द्वारा उन्हें ट्रिब्यूट देने की एक छोटी सी कोशिश है।

हर वर्ष की तरह इस बार भी ‘नादब्रम्ह’ संस्था उदयपुर वासियों के लिए ‘रंगांजलि’ आयोजित करवा रहा है। इस साल ‘रंगांजलि’ में प्रभा दीक्षित लिखित कहानी ‘अन्दर आना मना है’ का नाटकीय रूप में मंचन किया जायेगा। इस नाटक को शहर के ही जाने–माने रंगकर्मी श्री शिवराज सोनवाल डायरेक्ट कर रहे है। ये नाटक इसी महीने की 10 तारीख़ को शिल्पग्राम के ‘दर्पण सभागार’ में खेला जायेगा। इस नाटक का ये तीसरा शो होगा इससे पहले यही टीम संगीत नाटक अकादमी के ‘रंग प्रतिभा थिएटर फेस्ट’ और जवाहर कला केंद्र, जयपुर में अपनी प्रस्तुति दे चुकी है। ‘नादब्रम्ह’ संस्था तीन बार ‘ॐ शिवपुरी’ थिएटर फेस्ट जा चुकी है। इस टीम से निकले थिएटर आर्टिस्ट आज की तारीख़ में दिल्ली, मुंबई में उदयपुर का नाम रोशन कर रहे है। इस बार ‘रंगांजलि’ के 10वे अवसर पर शहर के रंगकर्मी थोड़े भावुक ज़रूर है पर उत्साह में किसी भी प्रकार की कमी नहीं दिख रही है, और यही उत्साह उनके द्वारा दी जानी परफॉरमेंस में आप सभी शहर वासियों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास करेगा, जैसा ‘दादू’ के साथ देखने को मिलता था।

आइये एक नज़र डालते है ‘रंगांजलि’ के अब तक के सफ़र पर :-

2005 – मन–मरिचिका

2008 – रहोगी तुम वही, रोटी का जाल, हवालात

2009 – शब्द–बीज

2010 – मुग़लों ने सल्तनत बख़्श दी, तीतर

2011 – कोर्ट मार्शल

2012 – मन मरिचिका, माँ मुझे टेगौर बना दो 

2014 – कोर्ट मार्शल

2015 – आख़िर इस मर्ज़ की दवा क्या है?

2016 – संक्रमण, सबसे सस्ता गोश्त

2017 – अन्दर आना मना है !
10, सितम्बर शाम 7 बजे
दर्पण सभागार, शिल्पग्राम, उदयपुर

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
Narednra Modi in Udaipur

[PHOTOS] PM inaugurates, lays foundation stone for several major highway projects at Udaipur; visits Pratap Gaurav Kendra

Next Post
Jivanta Udaipur

New born weighing 520 grams miraculously survives in Udaipur, Rajasthan

Related Posts
Rajasthan Governor Mishra honored actor Sonu Sood online

राज्यपाल श्री मिश्र ने अभिनेता सोनू सूद को किया ऑनलाइन सम्मानित

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौर में देश में प्रभावी प्रबंधन के कारण इस मानवीय त्रासदी से कम से कम नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान में भी भारत ने अपनी पहल से विश्वभर में खास पहचान बनाई है।
Read More
National Road Safety Month from January 18 to February 17, Transport Minister will inaugurate on January 18 Road Safety - Survival

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 18 जनवरी से 17 फरवरी तक परिवहन मंत्री करेंगे 18 जनवरी को शुभारंभ सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 18 जनवरी से 17 फरवरी 2021 तक किया जायेगा। परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास एवं परिवहन राज्य मंत्री श्री अशोक चांदना 18 जनवरी को प्रातः 10ः30 बजे जवाहर सर्किल जयपुर से सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
Read More
Total
0
Share