सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रख अग्नि को साक्षी मानते हुए साथ सात फेरे लिए

Social Distancing Wedding in Udaipur

कोरोना महामारी के चलते लोग अब लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रख रहे है । यही नही इस वायरस का संक्रमण ज्यादा लोगो मे न फैले इसके लिए शहर के साथ साथ अब गाँव के लोग भी पूरी जागरूकता का परिचय दे रहे है । सोशल डिस्टेंसिंग से जुड़ा एक नजारा उदयपुर के ग्रामीण अंचल में आयोजित हुए एक विवाह समारोह में देखा गया । जहाँ शहर के समीप स्थित बेदला गाव से गयी एक बारात के दूल्हे रवि सेन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रख अग्नि को साक्षी मानते हुए दुल्हन गायत्री के साथ सात फेरे लिए । यह बारात बेदला से मात्र 8 बारातियों के साथ वल्लभनगर विधानसभा के करणपुर गाँव पहुँची । इस दौरान वधु पक्ष के लोगो ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रख शादी सम्पन्न करवाई। चाहे दूल्हे की वर निकासी हो या तोरण की रस्म या मंडप….हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पुरा ख्याल रखा गया । इस दौरान दूल्हा-दुल्हन,पंडित,बाराती और वधु पक्ष के सभी लोगो ने मुह पर मास्क लगा कर शादी के पवित्र बंधन की सभी रस्मो की अदायगी की । लॉकडाउन की पालना को देखते हुए बारात महज 4 घण्टे ही गाव में रुकी और इसके बाद वधु पक्ष ने आशीर्वाद के साथ दुल्हन गायत्री को विदा किया । शादी के दौरान गाव के लोगो द्वारा की गई सोशल डिस्टेंसिंग की पालना ने ग्रामीणों के कोरोना के प्रति जागरूकता को भी दर्शाया है । 

https://www.facebook.com/newshubkumbhalgarh/videos/567251030863416/

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
Udaipur Lockdown 3

उदयपुर लॉकडाउन-3 के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी रियायतों के साथ रहेंगी कई प्रकार की बंदिशें भी

Next Post
Be patient during Covid 19 - Ashok Gehlot to Migrant Labours

अंतरराज्यीय आवागमन के लिए करें केंद्र की गाइडलाइन की पालना फंसे हुए श्रमिकों के अलावा अन्य प्रवासी धैर्य रखें: मुख्यमंत्री

Related Posts
Asymptomatic corona patients can take treatment on prescribed rates by staying in hotels – Health Minister

बिना लक्षणों के कोरोना संक्रमित अब होटलों में रहकर निर्धारित दरों पर करवा सकते हैं उपचार -चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि ने प्रदेश के उन एसिंप्टोमेटिक (बिना लक्षणों के) कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए होटलों की दरें निर्धारित की हैं, जो निजी कमरों में रहना चाहते हैं। राज्य सरकार ने चयनित अस्पतालों को जरूरी जांच के बाद ऎसे मरीजों को होटल भेजने के लिए अधिकृत किया है।
Read More

ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत ईरान में फंसे 687 भारतीयों को लेकर स्वेदश रवाना हुआ आईएनएस जलाश्व

ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत ईरान में फंसे 687 भारतीयों को लेकर स्वेदश रवाना हुआ आईएनएस जलाश्व
Read More
Total
0
Share