थाइलैंड के फूलों से सजेगा उदयपुर में श्याम दरबार

 

उदयपुर। श्री श्याम भक्त मण्डल ट्रस्ट उदयपुर  की ओर से 13 अप्रैल को आयोजित होने वाले 15वें जागरण महोत्सव को लेकर ष्याम दरबार सजाने का काम युद्द स्तर पर चल रहा है। इस बार बाबा का दरबार सजाने के लिए थाइलैंड से दुर्लभ किस्म के फूल आ रहे हैं। करीब एक हजार किलो फूलों से बाबा का 51 फीट ऊंचा दरबार सजेगा।
भक्त मण्डल संस्थापक श्री ज्ञानी राम अग्रवाल ने बताया कि हर साल बाबा के जागरण में दरबार सजानेके लिए अलग-अलग जगहों से दुर्लभ फूल मंगवाए जाते हैं। इस बार थाइलैंड के अलावा कोलकोता और बंग्लौर से करीब एक हजार किलो फूल लाए जा रहे हैं। इनमें गरबेरा, सोनिया ओर्चिड, रानी ओर्चिड, यलो ओर्चिड, ग्रीन मोकाना ओर्चिड, यलो रोज, आॅरेज रोज, रेड रोज, पिंक रोज आदि किस्मों के फूल हैं। फूलों से सजावट करने वाले कारीगर भी उदयपुर पहुंच चुके हैं। इस साल बाबा का दरबार 51 फीट ऊंचा रहेगा। पहले चरण में भजन गायक, दूसरे चरण में बाबा की ज्योत और तीसरे चरण में सबसे ऊंचाई पर बाबा विराजमान होंगे। बाबा के साथ ही भगवान भोले नाथ, बालाजी महाराज, श्री गजानंदजी महाराज भी विराजित होंगे जिसके लिए विषेष बैलून आकार का निर्माण होगा। इस तरह की डिजाइन पहली बार उदयपुर में बनेगी जो अपने आप में भव्य होगी। दरबार में चारों ओर ऊंटों की बाॅर्डर बनाई जा रही है जिससे राजस्थानी संस्कृति की झलक नजर आएगी। दरबार का निर्माण कोलकोता के एस. मंडल के नेतृत्व में बारह कारीगर कर रहे हैं। इससे पूर्व का काम कोलकोता में ही तीन महीनों तक चला था। एस. मंडल पिछले 35 सालों से दरबार का निर्माण कर रहे हैं और अब तक ढाई हजार से ज्यादा दरबार सजा चुके हैं। जागरण में इस बार कोलकोता के संजू षर्मा व सौरभ षर्मा, मुंबई के रामअवतार अग्रवाल, जयपुर के मनीष घी वाला, पटना की रेषमी षर्मा, इंदौर के विपुल गैद्वर तथा उदयपुर से केमिता राठौड़ व अनिल आनंद षर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे। मंच संचालन के लिए अनिल षर्मा भी उदयपुर आ रहे हैं। जागरण महोत्सव षाम को 7 बजे खाटू बाबा की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हो जाएगा और भौर तक चलेगा। आयोजन के दौरान छप्पन भोग, बाबा की अखंड ज्योति और अमृतमय भंडारा विषेष आकर्षण होगा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: अषोक पोद्दार 9352661703

 

 

Total
0
Shares
Previous Post

PM Narendra Modi Movie BAN on NAMO TV

Next Post

आंधी-तूफान से मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में 31 की मौत

Related Posts

नीति आयोग ने 29 चुनिंदा वैश्विक स्टॉक मार्केट इंडेक्स के लिए वर्चुअल वर्कशॉप का आयोजन किया

नीति आयोग ने 29 चुनिंदा वैश्विक स्टॉक मार्केट इंडेक्स के लिए वर्चुअल वर्कशॉप का आयोजन किया
Read More

लॉकडाउन अवधि के दौरान आवश्यक खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति हेतु जारी किए दिशा-निर्देश

26 मार्च। राज्य सरकार ने प्रदेश में कोविड-19 कोरोना वायरस की वजह से घोषित लॉक डाउन की अवधि…
Read More
Total
0
Share