PM Narendra Modi Movie BAN on NAMO TV

आज चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक \\\’पीएम नरेंद्र मोदी\\\’ के प्रसारण पर रोक लगा दी है और अब इससे जुड़ा एक और बड़ा फैसला दिया है। अब चुनाव आयोग ने कहा है कि नमो टीवी पर भी पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक का प्रसारण नहीं होगा या स्क्रीनिंग नहीं की जा सकेगी। हालांकि नमो टीवी के प्रसारण को रोकने जैसा कोई फैसला चुनाव आयोग ने नहीं दिया है।

कल सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ये देखना चुनाव आयोग का काम है। इसके बाद आज चुनाव आयोग ने इस फिल्म पर रोक लगा दी। साथ ही चुनाव आयोग ने ये भी कहा है कि लोकसभा चुनावों के बीच जितनी भी बायोपिक रिलीज हो रही हैं, उनके लिए एक कमेटी बनेगी। रिव्यू के बाद ही ऐसी फिल्म रिलीज होंगी।

ईसी ने कहा कि बायोपिक या फिर ऐसी फिल्में जो लोगों को प्रभावित कर सकती हैं और जिससे राजनीतिक पार्टियों को किसी भी लेवल पर फायदा हो सकता है, वो लोकसभा चुनावों तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में नहीं दिखाई जा सकतीं। इस फिल्म की रिलीज को लेकर कई विरोधी पार्टिया हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग तक पहुंचीं थीं। माकपा सहित अन्य विपक्षी दलों की शिकायत पर आयोग ने इसके प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
News Dropbox

MHRD मंत्रालय ने जारी की NIFS की रेटिंग

Next Post

थाइलैंड के फूलों से सजेगा उदयपुर में श्याम दरबार

Related Posts

शिव प्रतिमा “विश्वास स्वरूपम” का लोकार्पण महोत्सव 29 अक्टूबर से, भक्ति और भाव का होगा समागम, मुरारी बापू की रामकथा श्रवण से धन्य होंगे भक्त

विश्व की सबसे ऊंची 369 फ़ीट की शिव प्रतिमा बनी है राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी की नगरी…
Read More
Like efficient management of Corona, we will also set an example in the vaccine campaign: Chief Minister Ashok Gehlot

कोरोना के कुशल प्रबंधन की तरह ही हम वैक्सीन अभियान में भी मिसाल पेश करेंगे: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना के कुशल प्रबंधन से प्रदेश में कोविड रोगियों की संख्या सीमित होना और आज वैक्सीन की शुरूआत होना एक सुखद संयोग है।
Read More
Total
0
Share