केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने ‘वर्ल्ड यूथ स्किल डे’ पर शुभकामनाएँ दी

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने ‘वर्ल्ड यूथ स्किल डे’ पर शुभकामनाएँ दी

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने ‘वर्ल्ड यूथ स्किल डे’ (विश्व युवा कौशल दिवस) पर शुभकामनाएँ दी हैं। अपने ट्वीट संदेश में श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू किए गए ‘स्किल इंडिया मिशन’ को भी आज पाँच वर्ष हो गए हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ‘स्किल इंडिया मिशन’ देश के युवाओं को सही स्किल सेट प्रदान करके उनकी आंतरिक क्षमता में वृद्धि कर उन्हें सशक्त बना रहा है।

श्री अमित शाह ने कहा कि पिछले पाँच साल मे ‘स्किल इंडिया मिशन’ ने देश के युवाओं मे उद्यमशीलता को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ‘स्किल इंडिया नौकरी चाहने वालों को नौकरी देने वाला बनने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है, मुझे पूरा विश्वास कि यह निश्चित रूप से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मानिर्भर भारत के विजन को साकार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा’।

स्किल इंडिया भारत सरकार की एक पहल है, जो देश के युवाओं को उनके कौशल के साथ सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है जो उन्हें अपने कार्य परिवेश में अधिक रोजगारपरक और अधिक उत्पादक बनाते हैं। स्किल इंडिया कार्यक्रम के तहत कई क्षेत्रों में पाठ्यक्रम उपलब्‍ध कराए गए हैं जो राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे के तहत उद्योग और सरकार दोनों द्वारा मान्यता प्राप्त मानकों से संबद्ध हैं।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

PM reviews development work at Kedarnath Dham

Next Post

तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री ने अभियांत्रिकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रीप-2020 वेब पोर्टल शुरू किया

Related Posts

स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की बैठक वन्यजीव संरक्षण सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री

स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की बैठकवन्यजीव संरक्षण सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्रीजयपुर, 10 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत…
Read More

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्यम से ‘केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन’ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अहमदाबाद में ‘केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन’ का उद्घाटन किया। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस सम्मेलन का आयोजन सबका प्रयास का एक स्पष्ट उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने कहा, “21वीं सदी के भारत के विकास में विज्ञान उस ऊर्जा की तरह है जिसमें हर क्षेत्र के विकास को, हर राज्य के विकास को गति देने का सामर्थ्य है। आज जब भारत चौथी औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने की तरफ बढ़ रहा है तो उसमें भारत की साइंस और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की भूमिका बहुत अहम है। ऐसे में प्रशासन और नीति निर्माण में लोगों की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है।” प्रधानमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि समाधान का, सॉल्यूशन का, इवोल्यूशन का और इनोवेशन का आधार विज्ञान ही है। इसी प्रेरणा से आज का नया भारत, जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के साथ ही जय अनुसंधान का आह्वान करते हुए आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम इतिहास से सबक सीख सकते हैं और यह केंद्र और राज्यों दोनों की मदद करेगा। श्री मोदी ने कहा कि अगर हम पिछली शताब्दी के शुरुआती दशकों को याद करें तो पाते हैं कि दुनिया में किस तरह तबाही और त्रासदी का दौर चल रहा था। लेकिन उस दौर में भी बात चाहे ईस्ट की हो या वेस्ट की, हर जगह के साइंटिस्ट अपनी महान खोज में लगे हुए थे। पश्चिम में आइंस्टीन, फरमी, मैक्स प्लांक, नील्स बोर,…
Read More
Total
0
Share