उदयपुर, 2 सितंबर/मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय उदयपुर की ओर से जारी ‘घर घर गिलोय‘ अभियान में शिक्षा विभाग भी जुड़ गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेश दीक्षित ने बताया कि राज्य सरकार की संकल्पना निरोगी राजस्थान में महाविद्यालय की सहभागिता के अन्तर्गत महाविद्यालय द्वारा 18,000 गिलोय के औषधीय पादप तैयार किये गये है। इन पादपों के वितरण में शिक्षा विभाग भी अपनी भूमिका निभाएगा। इस संबंध में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शिवजी गौड ने निर्देश दिये है कि शिक्षक विद्यालय एवं अपने घर पर गिलोय लगाएंगें।प्रशासन का सहयोग सराहनीयघर-घर अमृता अभियान की शुरुआत प्रारंभ में जिला कलक्टर चेतन देवड़ा एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमर चौधरी ने अपने निवास पर गिलोय का पौधा लगाकर की इस अभियान को संबल प्रदान किया है। वहीं विभाग की शासन सचिव डॉ. वीणा प्रधान ने उदयपुर प्रवास के समय महाविद्यालय में गिलोय का पौधा लगाया। अभियान संयोजक प्रो. कामिनी कौशल ने बताया कि कार्यदिवस में प्रातः 10 से 12 बजे तक आयुर्वेद महाविद्यालय से गिलोय एवं औषधीय पौधे निःशुल्क प्राप्त कर सकतें है।
Related Posts
किराना सामग्री की होगी होम डिलीवरी, लॉकडाउन और कर्फ्यू में शहरवासियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की व्यवस्था
स्मार्ट सिटी के स्मार्ट नागरिको के लिए प्रशासन का स्मार्ट फैसला।
वल्लभनगर: 75 पौधे लगाकर मनाई आजादी की 75 वीं वर्षगांठ
वल्लभनगर प्रभारी झाला ने की राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह व केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अगुवाई
इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसा बनेगा उदयपुर रेलवे स्टेशन
उदयपुर रेलवे स्टेशन बनेगा विश्व-स्तरीय एकीकृत हब
इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसा बनेगा स्टेशन, यात्रियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं, आईआरएसडीसी ने आमंत्रित किया आरएफक्यू. 132 करोड़ लागत से तीन वर्ष में होगा कार्य