एक्सिस बैंक के बाहर लूट के प्रयास व हत्या के तीनों अभियुक्त गिरफ्तार, उदयपुर पुलिस ने किया सराहनीय कार्य

आपसी रंजिश नही, लूट था मकसद : पुलिस
Filpkart employee murdered in udaipur

आपसी रंजिश नही, लूट था मकसद : पुलिस

जिला पुलिस अधीक्षक श्री कैलाषचन्द्र विष्नोई ने बताया कि श्री अमित सिंह पिता श्री इजेन्द्र सिंह साखला, निवासी तितरडी, थाना सवीना ने बमुकाम महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में थानाधिकारी हाथीपोल को बताया कि मै प्रार्थी तितरडी अम्बामाता घाटी थाना सवीना में रहता हुं। राईटर सैफ गार्ड प्रा.लि. कम्पनी में काम करता हूं। मैं आज दिनांक 14.09.20 को में सवीना 100 फिट रोड से बैंक का कलेक्शन लेकर
अपनी मोटरसाईकिल नम्बर RJ 27 YS 1948 से सविना रेती स्टेण्ड आवरीमाता, पुलिस लाईन, उदियापोल, सुरजपोल, देहलीगेट, कोर्ट चैराहा, मधुवन, पंचवटी, होते हुए करिब 11:00 बजे सुबह एक्सीस बैंक सेहली मार्ग रोड पहूॅचा। मैं अपनी गाडी उपकार स्टोर के पास पार्क कर रहा था, कि मुझे पीछे से अचानक दो तीन जनो ने पकड लिया एवं चाकु से जान से मारने की नियत से मेरे पर तीन चार वार कर दिये, जो वार मेरे सामने पेट व सिने पर व एक हाथ पर लगा तो मैंने अपना बचाव करते हुए उन्है धक्का देकर मेरे पास रूपयो का बैग था जिसको लेकर सुरक्षित रूप से बैंक में घुस गया व मेरे पास जो भी रूपये थे बैंक में दे दिये। उन्होने सम्भवतः मेरे पास बैंक के कलेक्शन के रूपये को लूटने के उद्देश्य से हमला किया। रूपयो को मैंने छीनने नही दिया और सुरक्षित रूप से बैंक में दे दिये, वो सामने आने पर मे उनको पहचान सकता हुं। मैंने यह घटना बैंक वालो को बताई और वो लोग मुझे हास्पीटल लेकर आये।
उक्त रिपोर्ट पर थानाधिकारी हाथीपोल ने प्रकरण संख्या 111/20 अन्तर्गत धारा 394,511,307,34 भादस में दर्ज कर अनुसन्धान प्रारम्भ किया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए श्री गोपाल स्वरूप मेवाडा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, उदयपुर के नेतृत्व में श्री महेन्द्र पारिक वृताधिकारी नगर पश्चिम, श्री आदर्श कुमार थानाधिकारी हाथीपोल, श्री मनीष चारण थानाधिकारी धानमण्डी, श्री संजीव स्वामी थानाधिकारी सविना, श्री रामसुमेर मीणा थानाधिकारी सूरजपोल, डाॅ. हनवन्त सिंह थानाधिकारी हिरणमगरी एवं श्री योगेश चैहान प्रभारी डी.एस.टी. मय टीम एवं श्री गजराज प्रभारी साईबर सैल की टीम का गठन कर मुलज़िमानो का पता लगाने की कार्यवाही प्रारम्भ की गई। इस दौराने पीडित श्री अमित सिंह की मृत्यु हो जाने से प्रकरण में धारा 302 भा.द.सं. का ईजाफा करके तदनुरूप कार्यवाही प्रारम्भ की गई।

सम्पूर्ण गठित टीम द्वारा घटना स्थल से लेकर FLIPKART कम्पनी के सवीना 100 फिट रोड स्थित कार्यालय तक के मध्य के सैकडो सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाली गई तथा साईबर सेल की मदद से समानान्तर तकनिकी अनुसन्धान भी किया गया। साथ ही परम्परागत तरीक़ों से चालान शुदा अपराधियों एवं संदिग्धो के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई गई। संदिग्ध अपराधियो के सी.सी.टी.वी. फुटेज डेवलप कर सोशल मिडीया पर प्रसारित किये गए। आरोपियो द्वारा उपयोग में ली गई मोटर साईकिल के बारे में भी कई कम्पनियो के शौरूम पर टीमो द्वारा जानकारी जुटाई गई। साथ ही पीडीत जिस कम्पनी/फर्म पर कार्य करता था तथा जिस FLIPKART कम्पनी का कलेक्शन बैग लेकर आया था, वहां से सैंकड़ों कर्मियों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी जुटाई गई। उक्त कार्यवाहियों के आधार पर 1. श्री दिनेष उर्फ पिक्की पिता श्री गणेष लाल मेंघवाल उम्र 24 वर्ष, निवासी नागदा रेस्टोरेन्ट वाली गली, थाना प्रतापनगर, 2. श्री नवीन उर्फ नानू नाथ पुत्र श्री रोषन नाथ, उम्र 22 साल, निवासी रोषन टेन्ट हाउस कालका माता रोड, थाना प्रतापनगर व 03. श्री प्रशान्त सिंह पुत्र श्री प्रदीप सूद, उम्र 29 वर्ष, निवासी गणेष घाटी, पुरोहित जी की हवेली, थाना घण्टाघर की गतिविधिया संदिग्ध होने पर इन्हें डिटेन कर पूछताछ की गई तो इन्होने वारदात करना स्वीकार किया। घटना के समय आरोपियो ने सवीना रेती स्टेण्ड से लेकर एक्सीस बैंक पंचवटी तक पीडित का पीछा किया और आरोपी पीडित से कलेक्शन का पैसा (30,00300/-रूपये) जो बैग में मौजूद था वह लूटना चाहते थे। आरोपियो ने घटना में पल्सर 220 मोटर साईकिल नम्बर RJ 27 BV 3569 काम में ली थी, जो आरोपी दिनेश मेघवाल के मित्र से मांग कर ली थी, जिसकी बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वो 3-4 सप्ताह से पीडित का पीछा कर रहे है और उसके कलेक्शन सेन्टर से लेकर बैंक तक आने के रूट की 3-4 बार रैकी भी की थी तथा 1-2 बार लूट का प्लान बनाया, परन्तु बैंक के पास भीड-भाड होने से वारदात नही कर पाये।

घ् ाटना के दौरान नवीन नाथ गाडी चला रहा था, दिनेश मघ्ेावाल बीच में, प्रशान्त सूद पिछे बैठा था, जिसके पास एक बैग था जिसमें दो चाकु रखे हुए थे। बैंक पहुंचते ही नवीन नाथ मोटर साईकिल लेकर खडा रहा, प्रशान्त व दिनेश ने पीडित से बैग छीनने के प्रयास के दौरान चाकुओं से वार किये तथा बैग छीनने का प्रयास किया परन्तु सफल नही हो पाने से वे घबराकर वहां से भाग गये। घटना के आरोपी दिनेष मेघवाल तथा प्रशान्त सूद, FLIPKART कम्पनी 100 फिट रोड सवीना स्थित ऑफ़िस में काम करते है तथा पिछले 2-3 सप्ताह से किसी बहाने से काम पर नही जा रहे थे। वारदात में प्रयुक्त चाकू व आरोपियों द्वारा वक्त घटना पहने हुए कपडे, जो उन्होने वारदात के बाद बदल लिये थे, बरामदगी के प्रयास जारी है।
उक्त वारदात के ट्रेस होने में जिला स्पेशल टीम की सम्पूर्ण टीम का विशेष योगदान रहा। सी सी टी वी फुटेज विश्लेषण में अभय कमाण्ड की टीम का कार्य भी प्रशंसनीय रहा।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक नो मास्क, नो एन्ट्री के संकल्प की पालना हम सब की जिम्मेदारी -मुख्यमंत्री

Next Post
पंचायती राज

पंचायती राज आम चुनाव – 2020 संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू

Related Posts

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए वाराणसी में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज – एमवी गंगा विलास को झंडी दिखाकर रवाना किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वाराणसी में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज-एमवी गंगा विलास को झंडी दिखाकर रवाना किया और टेंट सिटी का उद्घाटन किया। उन्होंने 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कई अन्य अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। रिवर क्रूज टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री के प्रयास के अनुरूप, इस सेवा के लॉन्च के साथ रिवर क्रूज की विशाल अप्रयुक्त क्षमता का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा और यह भारत के लिए रिवर क्रूज टूरिज्म के एक नए युग का सूत्रपात करेगी। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने भगवान महादेव की जय-जयकार की और लोहड़ी के शुभ अवसर पर सभी को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने हमारे त्योहारों में दान, आस्था, तपस्या और आस्था तथा उनमें नदियों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा यह नदी जलमार्ग से संबंधित परियोजनाओं को और अधिक महत्वपूर्ण बनाती है। उन्होंने कहा कि काशी से डिब्रूगढ़ तक के सबसे लंबे रिवर क्रूज को आज झंडी दिखाई जा रही है, जो विश्व पर्यटन मानचित्र पर उत्तर भारत के पर्यटन स्थलों को सामने लाएगा। उन्होंने कहा कि आज वाराणसी, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार, असम में समर्पित की जा रही एक हजार करोड़ रुपये की अन्य परियोजनाएं पूर्वी भारत में पर्यटन और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देंगी। प्रत्येक भारतीय के जीवन में गंगा नदी की केंद्रीय भूमिका के बारे में चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि गंगा जी हमारे लिए सिर्फ एक जलधारा भर नहीं है, बल्कि यह प्राचीन काल से हमारे महान भारत की तप-तपस्या की साक्षी हैं। उन्होंने कहा कि भारत की स्थितियां-परिस्थितियां कैसी भी रही हों, मां गंगे ने हमेशा कोटि-कोटि भारतीयों को पोषित किया है, प्रेरित किया है। श्री मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद की अवधि में गंगा किनारे के आस-पास का क्षेत्र विकास में पिछड़ गया, जिससे इस क्षेत्र से आबादी का भारी पलायन हुआ। प्रधानमंत्री ने इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए दोहरे दृष्टिकोण की व्याख्या की। एक ओर नमामि गंगे के माध्यम से गंगा की सफाई का अभियान चलाया गया तो दूसरी ओर अर्थ गंगा का सहारा लिया गया। ‘अर्थ गंगा’ में जिन राज्यों से गंगा गुजरती है, वहां आर्थिक गतिशीलता का वातावरण बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं। क्रूज की पहली यात्रा पर आए विदेशी पर्यटकों को सीधे संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “आज भारत के पास सब कुछ है और आपकी कल्पना से परे भी बहुत कुछ है।” उन्होंने कहा कि भारत को केवल दिल से अनुभव किया जा सकता है क्योंकि देश ने क्षेत्र या धर्म, पंथ या देश के बावजूद सभी का खुले दिल से स्वागत किया है और दुनिया के सभी हिस्सों से पर्यटकों का स्वागत किया है। रिवर क्रूज के अनुभव पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने बताया कि इसमें सभी के लिए कुछ न कुछ खास है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता में रुचि रखने वालों के लिए काशी, बोधगया, विक्रमशिला, पटना साहिब और माजुली जैसे गंतव्यों को कवर किया जाएगा, एक बहुराष्ट्रीय क्रूज अनुभव की तलाश करने वाले पर्यटकों को बांग्लादेश में ढाका से होकर जाने का अवसर मिलेगा, और जो भारत की प्राकृतिक विविधता को देखना चाहते हैं, उनके लिए यह सुंदरबन और असम के जंगलों से होकर गुजरेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह क्रूज 25 विभिन्न नदी धाराओं से होकर गुजरेगा, इसलिए उन लोगों के लिए इस क्रूज का विशेष महत्व है, जो भारत की नदी प्रणालियों को समझने में गहरी रुचि रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो भारत के असंख्य पाक और व्यंजनों का पता लगाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने क्रूज पर्यटन के नए युग पर प्रकाश डालते हुए कहा, “कोई भी इस क्रूज पर भारत की विरासत और इसकी आधुनिकता के असाधारण समामेलन को देख सकता है, जहां देश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।” प्रधानमंत्री ने कहा, “विदेशी पर्यटकों के लिए तो यह आकर्षण होगा ही, देश के भी जो पर्यटक पहले ऐसे अनुभवों के लिए विदेश जाते थे, वे अब पूर्वी-उत्तर पूर्वी भारत का रुख कर पाएंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि बजट के साथ-साथ लग्जरी अनुभव को ध्यान में रखते हुए क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश के अन्य अंतर्देशीय जलमार्गों में भी इसी तरह की सुविधाएं तैयार की जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत पर्यटन के एक मजबूत चरण में प्रवेश कर रहा है क्योंकि बढ़ते वैश्विक प्रोफाइल के साथ, भारत के बारे में उत्सुकता भी बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसीलिए, पिछले 8 वर्षों में देश में पर्यटन क्षेत्र के विस्तार के लिए कई कदम उठाए गए हैं। आस्था के स्थलों को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया गया और काशी ऐसे प्रयासों का जीता-जागता उदाहरण है। बेहतर सुविधाओं और काशी विश्वनाथ धाम के कायाकल्प के साथ, काशी में आने वाले भक्तों की संख्या में भारी वृद्धि देखी गई है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भारी बढ़ावा मिला है। काशी में गंगा पार अद्भुत टेंट सिटी से वहां आने और रहने का एक और बड़ा कारण देश-दुनिया के पर्यटकों-श्रद्धालुओं को मिला है। आधुनिकता, आध्यात्मिकता और आस्था से ओतप्रोत न्यू टेंट सिटी पर्यटकों को एक नया अनुभव प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का कार्यक्रम देश में 2014 के बाद की नीतियों, निर्णयों और दिशा-निर्देशों का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री ने कहा, “21वीं सदी का यह दशक, भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर के कायाकल्प का दशक है। इस दशक में भारत के लोग, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की वह तस्वीर देखने जा रहे हैं, जिसकी कल्पना तक मुश्किल थी।” उन्होंने कहा कि घरों, शौचालयों, अस्पतालों, बिजली, पानी, रसोई गैस, शैक्षिक संस्थानों जैसे सामाजिक बुनियादी ढांचे से लेकर रेलवे, जलमार्ग, वायुमार्ग और सड़कों जैसे भौतिक संपर्क बुनियादी ढांचे तक, ये सभी भारत के तेजी से विकास के मजबूत संकेतक हैं। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में भारत सबसे अच्छा और सबसे बड़ा देख रहा है। प्रधानमंत्री ने देश में परिवहन के इस मोड में समृद्ध इतिहास के बावजूद 2014 से पहले भारत में नदी जलमार्गों का कम इस्तेमाल होने के बारे में चर्चा की। 2014 के बाद, भारत इस प्राचीन शक्ति का उपयोग आधुनिक भारत के निर्माण के लिए कर रहा है। देश की बड़ी नदियों में जलमार्ग विकसित करने के लिए नया कानून और विस्तृत कार्ययोजना है। प्रधानमंत्री ने बताया कि 2014 में देश में केवल 5 राष्ट्रीय जलमार्ग थे, अब देश में 111 राष्ट्रीय जलमार्ग हैं और लगभग दो दर्जन पहले से ही चालू हैं। इसी तरह, नदी जलमार्ग के माध्यम से कार्गो परिवहन में 8 साल पहले 30 लाख मीट्रिक टन से 3 गुना वृद्धि हुई है। पूर्वी भारत के विकास के विषय पर चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के कार्यक्रम पूर्वी भारत को विकसित भारत के लिए एक विकास इंजन बनाने में मदद करेंगे। यह हल्दिया मल्टीमॉडल टर्मिनल को वाराणसी से जोड़ता है और भारत बांग्लादेश प्रोटोकॉल मार्ग और पूर्वोत्तर से भी जुड़ा हुआ है। यह कोलकाता बंदरगाह और बांग्लादेश को भी जोड़ता है। इससे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश तक व्यापार करने में आसानी होगी। कर्मचारियों और कुशल कार्यबल के प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए, प्रधानमंत्री ने बताया कि गुवाहाटी में एक कौशल विकास केंद्र स्थापित किया गया है और जहाजों की मरम्मत के लिए गुवाहाटी में एक नई सुविधा का निर्माण भी किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, “क्रूज शिप हो या कार्गो शिप, ये न सिर्फ ट्रांसपोर्ट और टूरिज्म को बढ़ावा देते हैं, बल्कि इनकी सर्विस से जुड़ा पूरा उद्योग भी नए अवसर पैदा करता है।” एक अध्ययन का हवाला देते हुए, प्रधानमंत्री ने बताया कि जलमार्ग पर्यावरण की रक्षा के लिए भी अच्छे हैं और पैसे की भी बचत करते हैं। उन्होंने कहा कि जलमार्गों के संचालन की लागत सड़क मार्गों की तुलना में ढाई गुना कम है और रेलवे की तुलना में एक तिहाई कम है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि भारत में हजारों किलोमीटर के जलमार्ग नेटवर्क को विकसित करने की क्षमता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर देते हुए कहा कि भारत में जो 125 से ज्यादा नदियां और नदी धाराएं हैं, वे लोगों और सामान के ट्रांसपोर्ट में इस्तेमाल की जा सकती हैं और ये वाटर-वे, भारत में पोर्ट लेड डेवलपमेंट को भी बढ़ाने में मदद करेंगे। उन्होंने जलमार्गों के एक आधुनिक बहु-मॉडल नेटवर्क के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया और बांग्लादेश और अन्य देशों के साथ साझेदारी के बारे में जानकारी दी, जिसने पूर्वोत्तर में जल संपर्क को मजबूत किया है। संबोधन का समापन करते हुए, प्रधानमंत्री ने भारत में विकासशील जलमार्गों की निरंतर विकास प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए कहा, “एक विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत कनेक्टिविटी आवश्यक है।” प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत की नदी जल शक्ति और देश के व्यापार और पर्यटन को नई ऊंचाई देगी और उन्होंने सभी क्रूज यात्रियों के लिए सुखद यात्रा की कामना की।…
Read More
राजस्थान आवासन मंडल

मुख्यमंत्री ने की राजस्थान आवासन मंडल की 25 योजना लॉन्च

जयपुर हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना मकान हो। राज्य सरकार लोगों का यह सपना साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्थान आवासन मण्डल गुणवत्ता, समयबद्धता और विस्तार पर फोकस करते हुए इस दिशा में मिशन भावना के साथ काम करे।
Read More
Total
0
Share